फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mizoram rejects Himachal Pradesh Proposal of relocation of monkeys

इस राज्य ने भी हिमाचल के उत्पाती बंदर लेने से किया इनकार

Sat, 28 Jan 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jan 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
Mizoram rejects Himachal Pradesh Proposal of relocation of monkeys

नगालैंड के इनकार के बाद अब पूर्वोत्तर प्रदेश मिजोरम ने भी हिमाचल से बंदरों को अपने यहां लाने से हाथ खींच लिए हैं। मिजोरम के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने हिमाचल के पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दे दी है। पत्र में मिजोरम वन्यजीव विभाग ने कहा है कि वह पहले ही अपने यहां बढ़ते बंदरों की आबादी को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन


ऐसे में उनके लिए हिमाचल से अपने प्रदेश में बंदर लाना संभव नहीं होगा। दो पूर्वोत्तर राज्यों के इनकार के बाद अब हिमाचल की बंदरों को दूसरे राज्यों में भेजने की महत्वाकांक्षी योजना अधर में लटक गई है। दरअसल, बंदरों के विदेशों में एक्सपोर्ट करने पर प्रतिबंध के चलते प्रदेश वन विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों से कुछ बंदरों को अपने यहां ले जाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


पहले तो दोनों प्रदेशों ने मौखिक रूप से बंदर लेने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन इसके बाद ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर दोनों प्रदेशों ने बंदर लेने से इनकार कर दिया है। प्रधान सचिव वन तरुण कपूर ने कहा कि दो राज्यों ने बंदर लेने से इंकार किया है, लेकिन प्रदेश वन विभाग अभी भी कई अन्य प्रदेशों के संपर्क में हैं। जिस भी राज्य से मंजूरी मिलेगी, उस राज्य में बंदरों को भेजने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed