{"_id":"57a5f0254f1c1b393a2b9ec2","slug":"mid-day-meal-report-by-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा निदेशालय ने दिए आदेश, अब ऐसे देनी पड़ेगी मिड डे मील रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा निदेशालय ने दिए आदेश, अब ऐसे देनी पड़ेगी मिड डे मील रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 07 Aug 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील की डेली रिपोर्टिंग होगी। इसके लिए प्रदेश में एनआईसी ने डेली मिड डे मील आटोमेटेड मील रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम डेवलप किया है। इसके तहत प्रदेश के करीब पंद्रह हजार से ज्यादा स्कूलों के मिड डे मील प्रभारी या टीचर रोजाना की मिड डे मील की रिपोर्ट एसएमएस के जरिये विभाग को भेजा करेंगे।
विज्ञापन
रिपोर्टिंग को प्रभावी करने के लिए इस एसएमएस सेवा को निशुल्क रखा गया है। टेलीकाम रेगुलेटरी अथारिटी आफ इंडिया (ट्राई) ने इस संबंध में हिमाचल को टोल फ्री एसएमएस नंबर 15544 भी अलाट कर दिया है। इस नंबर पर निशुल्क एसएमएस भेजकर प्रभारी डेली रिपोर्ट विभाग को भेज सकेंगे।
विज्ञापन
इस व्यवस्था के लागू होने के साथ ही विभाग को यह जानकारी दी जाएगी कि रोज कितना खाना बांटा गया। टोल फ्री नंबर जारी होने के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी प्रारंभिक व उच्च शिक्षा के उपनिदेशकों और सभी ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन