{"_id":"56f2de554f1c1bbf60f14d24","slug":"martyr-jagdish-chand-awarded-with-kirti-chakra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी को मौत के घाट उतारने वाले शहीद जगदीश को कीर्ति चक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी को मौत के घाट उतारने वाले शहीद जगदीश को कीर्ति चक्र
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
शहीद की पत्नी स्नेहलता को कीर्ति चक्र प्रदान करते राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट आतंकी हमले में शहीद सिहुंता के बासा गांव के जगदीश चंद को मरणोपरांत मिले कीर्ति चक्र ने समूचे चंबा समेत प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया है। बुधवार को पूरा चंबा जिला शहीद भगत सिंह के साथ-साथ कीर्ति चक्कर विजेता जगदीश चंद का गुणगान कर रहा था। पठानकोट आतंकी हमले में बलिदान देने से पूर्व जगदीश चंद ने बहादुरी से एक आतंकवादी को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
सिहुंता से शहीद की पत्नी स्नेहलता, बेटी किरण बाला और बड़े भाई बुद्धि सिंह दिल्ली गए थे। यहां शहीद जगदीश की पत्नी स्नेहलता को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कीर्ति चक्र प्रदान किया। शहीद जगदीश चंद के बेटे जतिन ने बताया कि उनके पिता अपनी बहादुरी से उन्हें वो मुकाम दे गए हैं, जो कभी खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
बहुत से लोग पैदा होते हैं, उम्र पूरी करके चले जाते हैं लेकिन उनके पिता ऐसा काम करके गए हैं कि सदियों तक उन्हें लोग भूल नहीं पाएंगे। दो जनवरी को तड़के 3 बजकर 30 मिनट पर आतंकवादियों ने पठानकोट एयरबेस पर घुसपैठ की थी।
विज्ञापन
इस दौरान डीएससी में सेवाएं दे रहे शहीद जगदीश चंद बिना हथियार के एक आतंकवादी से भिड़ गए और उसकी रायफल छीनकर उसे गोली मार दी। इस मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी के दूसरे साथियों ने जगदीश चंद पर गोली चला दी और वे शहीद हो गए।