{"_id":"6335f460379eca187f5cb189","slug":"marriage-of-ram-and-sita-in-ramleeela-shimla-news-sml423366314","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फेरे लेकर सीता के हुए राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरे लेकर सीता के हुए राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। रामलीला मंचन के चौथे दिन वीरवार रात सात फेरे लेकर भगवान श्रीराम और माता सीता एक-दूसरे के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। इस दौरान क्षेत्र के पंडित पिंकू ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न करवाया। इससे पहले आतिशबाजी और बाजे-गाजे के साथ श्रीराम की बारात निकली। वहीं, पंडाल में बैठे दर्शकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
दूसरे वर्ष रामलीला का मंचन कर रहे राम लीला क्लब पास्सू के कलाकारों का अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वीरवार रात सैकड़ों दर्शक पहुंचे। अगले दृश्य में लक्ष्मण-परशुराम की तकरार और जबरदस्त संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। क्लब के प्रधान सरूप कुमार और उपप्रधान प्यार सिंह ने बताया कि दूसरे वर्ष में ही पास्सू रामलीला क्लब के सदस्यों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को हर दिन रामलीला मैदान में पहुंचने को मजबूर कर दिया है। उन्होंने बताया कि क्लब भगवान श्रीराम के जीवन और संदेश को मूल रूप में दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।
राजस्थान से छुट्टी लेकर आए ‘लक्ष्मण’
मूलत: नूरपुर की कोपड़ा पंचायत के रहने वाले अमित भड़वाल 12 साल से रामलीला में अहम रोल निभाते रहे हैं। पिछले छह वर्षों से वह लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं। इस वर्ष भी वह राजस्थान में स्थित कंपनी स ेछुट्टी लेकर विशेष तौर पर रामलीला के मंचन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कंपनी की तरफ से छुट्टी देने के लिए मना किया जा रहा था। ऐसे में नौकरी छोड़ने का भी मन बना लिया था। इसके लिए त्यागपत्र तैयार कर लिया था। मगर भगवान के आशीर्वाद से अंतिम समय में छुट्टी मिल गई।