फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

216 देवताओं के बीच निकली राजदेवता माधोराय की जलेब, दर्शन को लगी कतारें

Sun, 26 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 26 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mandi Shivratri Starts at Mandi.

छोटी काशी मंडी के अधिष्ठाता राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही अंदाज में निकली जलेब के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज हुआ। शनिवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे निकली जलेब में परंपरा अनुसार एक दर्जन देवी-देवता माधोराय की पालकी के साथ चले।

Mandi Shivratri Starts at Mandi.

देव मिलन के भव्य समारोह के हजारों लोग गवाह बने। सैकड़ों पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से छोटी काशी देव आस्था से सराबोर हो गई। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जलेब में शिरकत की। पड्डल मैदान में ध्वजारोहण कर सात दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

Mandi Shivratri Starts at Mandi.

इस बार 22 साल बाद उत्तरशाल क्षेत्र के देव पराशर ऋषि भी मेले में शिरकत कर रहे हैं। महोत्सव में बुलाए गए जनपद के 216 देवी-देवता और सैकड़ों देवलु एक सप्ताह तक मंडी वासियों के मेहमान बनकर रहेंगे। दिन में देव कारज और शाम को बॉलीवुड, स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक संध्याओं में मनोरंजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandi Shivratri Starts at Mandi.

थाईलैंड का सांस्कृतिक दल भी महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देगा। मंडी शिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत 15वीं शताब्दी में राजा सूरज सेन ने की थी। जलेब में सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार, पुलिस और होमगार्ड बैंड और जवानों के अलावा स्कूल के बच्चे मार्चपास्ट करते हुए निकले। इसके बाद बालीचौकी क्षेत्र के देवता छानणू-छमाहूं के साथ देवलु वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते गाते चल रहे थे।

विज्ञापन
Mandi Shivratri Starts at Mandi.

पीछे देव घटोत्कच कोटलू और मार्कंडेय सराज, देवी अंबिका,  सयाटी नाग, मगरू महादेव, लक्ष्मी नारायण, बिठ्ठू नारायण, बह्मदेव तुंगासी, महामाया, चुंजुवाला, देवी नाऊ की अंबिका के देव रथों ने जलेब में शिरकत की। फिर राजदेवता माधोराय की पालकी और पीछे-पीछे शुकदेव ऋषि शारटी और थट्टा, देव सरीहटू, झाथीवीर, गणपति, टूटीवीर आदि देवताओं के रथ निकले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed