फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   manali winter queen prize money rupee one lakh.

विंटर क्वीन की विजेता को मिलेंगे एक लाख

Wed, 16 Dec 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 16 Dec 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
manali winter queen prize money rupee one lakh.

विंटर क्वीन मनाली का खिताब जीतने वाली प्रतिभागी को इस बार एक लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। वॉयस ऑफ कार्निवाल के विजेता को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। यह जानकारी सांस्कृतिक समिति के संयोजक सतीश सूद ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार विंटर कार्निवाल मनाली दो जनवरी से शुरू होगा और छह जनवरी तक चलेगा। कार्निवाल में देश-विदेश से आए सैकड़ों कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे।

विज्ञापन


कहा कि इस बार विंटर क्वीन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी। कार्निवाल में बॉलीवुड के पार्श्व गायक पूर्ण-शिवा और पंजाबी गायिका अर्शप्रीत कौर 5 और 6 जनवरी को अपनी सुरीली आवाज के जलवे बिखेरेंगे। इसके अलावा हास्य कलाकार चिराग बाघवानी भी खूब गुदगुदाएंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इस बार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मनाली के माल रोड पर कुल्लू की प्रसिद्ध संस्कृति का प्रतीक लालड़ी और नाटी आदि कार्यक्रम करवाने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि कार्निवाल में भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्निवाल में हिमाचली महिला की वेशभूषा और आभूषण प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इसके अलावा फैशन शो, बॉलीवुड डांस, टैलेंट शो, शास्त्रीय नृत्य, स्ट्रीट डांस और स्ट्रीट प्ले पांच दिन करवाए जाएंगे। कार्यक्रम में लोक नृत्य की विजेता पार्टी को चालीस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

पड़ोसी राज्यों में होगी विंटर कार्निवाल की प्रमोशन-
विंटर कार्निवाल की लोकप्रियता को और बढ़ाने के लिए प्रशासन पड़ोसी राज्यों में भी इसकी प्रमोशन करेगा। इसके लिए अपनी टीमें दूसरे राज्यों के लिए भेजी हैं। ये टीमें वहां कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में युवाओं को कार्निवाल के बारे में बताएंगी।

उन्हें इसमें होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह पहली बार हो रहा है, जब प्रशासन की टीमें विंटर कार्निवाल के प्रमोशन को दूसरे राज्यों में गई हैं। ये टीमें दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला के लिए भेजी हैं। एनजीटी के फैसले के विरोध में इस बार मनाली में कई महिला मंडल भी विंटर कार्निवाल का विरोध कर रहे हैं।

इसे देखते हुए प्रशासन ने विंटर कार्निवाल को सफल और इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाए हैं। विंटर कार्निवाल का आयोजन दो जनवरी पांच जनवरी तक होता है। उधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि प्रशासन ने विभिन्न राज्यों के लिए टीमें भेजी हैं। ये टीमें दिल्ली और चंडीगढ़ भेजी गई हैं। शिमला विश्वविद्यालय के लिए भी टीम भेजी है।


बताया कि टीमें चंडीगढ़ के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालय में युवाओं और लोगों को कार्निवाल के बारे में बताएंगी। मिस कार्निवाल, वाइस ऑफ हिमालय और यहां निकलने वाली झांकियों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार कार्निवाल को और बेहतर बनाने के लिए बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी कार्निवाल को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed