फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man died in accident in gagret una

शादी के चार माह बीते थे, हादसे ने ले ली जान

Tue, 09 Aug 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Tue, 09 Aug 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
Man died in accident in gagret una

गगरेट-मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित एक निजी होटल के पास पेश आए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रोहित (28) पुत्र विरेंद्र कुमार निवासी रतनपुरा फगवाड़ा पंजाब के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।बाइक सवार महाकालेश्वर में माथा टेकने आए हुए थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह रोहित अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाइक पर महाकालेश्वर माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रहा था कि ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक सामने से आ रही गाड़ी से अचानक ब्रेक लगाने के कारण बाइक पर पीछे बैठा रोहित संतुलन खो बैठा और मुंह के बल नीचे गिरने से लहूलुहान हो गया, जिसे फौरन अचेत अवस्था में अंब अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने रोहित कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहित दिव्यांग था, उसके टांग नहीं थी। बताया जा रहा है कि रोहित की चार महीने पहले ही शादी हुई थी, जो घर की आजीविका चलाने के लिए फगवाड़ा में फ्रूट की रेहड़ी लगाता था। उधर, गगरेट थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed