{"_id":"5c8b88b6bdec2214114a2af0","slug":"maheshwar-singh-met-pm-narender-modi-in-delhi-for-lok-sabha-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: महेश्वर भी दौड़ में, दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: महेश्वर भी दौड़ में, दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात
Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद और भाजपा नेता महेश्वर सिंह भी मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट की दौड़ में हैं। सूत्रों की मानें तो वे तीन दिन से दिल्ली में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है। टिकट के लिए महेश्वर दिल्ली में कई अन्य बड़े नेताओं से भी मिले हैं।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी जिसे भी टिकट देगी, वह सर्वमान्य फैसला होगा। भाजपा कोर कमेटी ने किसके नाम भेजे हैं या फिर अंतिम मुहर किस नाम पर लगेगी, यह सब अभी भविष्य के गर्भ में है। महेश्वर सिंह ने कहा कि पार्टी में रहना है तो पार्टी के निर्णय को भी मानना पड़ेगा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के एलान के बाद से सीएम जयराम के गृह क्षेत्र से जुड़ी मंडी सीट पर टिकट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी पहले से होमवर्क कर रहे हैं। उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया में फेसबुक पेज भी बना दिया है।
विज्ञापन