फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   maheshwar singh hits out at cm virbhadra singh

महेश्वर सिंह बोले, वीरभद्र को डुबो देगा उनका अभिमान

Mon, 01 Aug 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 01 Aug 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
maheshwar singh hits out at cm virbhadra singh
महेश्वर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का अभिमान देव समाज को नहीं बल्कि अपने आप को डूबो देगा। रविवार को भगवान रघुनाथ के देवालय में खीर भंडारे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में महेश्वर ने कहा कि भगवान रघुनाथ का फैसला वीरभद्र सिंह नहीं बल्कि देवभूमि कुल्लू के सैकड़ों देवी-देवता करेंगे।

विज्ञापन


मंदिर मेरी निजी भूमि में बना है, ऐसे में कोई भी मुझे बेदखल नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने अलग से भव्य मंदिर निर्माण की बात कही है, जो उनके अभिमान को दर्शाता है। महेश्वर सिंह ने कहा कि शायद उन्हें कुल्लू की देव संस्कृति व देव परंपरा का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ को मेरे पूर्वज राजा जगत सिंह ने एक विचित्र घटना के बाद यहां लाया था और अपना सारा राजपाठ
विज्ञापन


उनके चरणों में समर्पित किया था। महेश्वर सिंह ने कहा कि भगवान रघुनाथ जी को छीनने का यह तीसरा अवसर है। इससे पहले 1942 तथा 1972 में भी प्रयास हुए थे और डीवी लाल की कमीशन रिपोर्ट ने उनके हक में फैसला दिया था। उन्होंने कहा कि सोमवार को हाईकोर्ट का फैसला आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई कर्ण सिंह को वसीयतनामा पढ़ने की नसीहत
अपने अनुज एवं मंत्री कर्ण सिंह को महेश्वर सिंह ने कहा कि वह हर कहीं बयान दे रहे हैं कि मंदिर में उनका भी हक है। उन्होंने कहा कि कर्ण सिंह के हकों को कभी नहीं छीना गया है। कर्ण सिंह को हक मांगने से पहले पिता जी के लिखे वसीयतनामा को पढ़ना चाहिए। वसीयतनामा से अधिक हक व अधिकार कर्ण सिंह को दिए जा रहे हैं।


प्रशासन ने लगाए होर्डिंग
रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण के बाद अब जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। सुल्तानपुर के पास मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में प्रशासन ने श्री रघुनाथ मंदिर न्यास नाम से होर्डिंग भी लगा दिए हैं। मंदिर को जाने वाले रास्ते को दर्शाने के अलावा मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त कुल्लू तथा अध्यक्ष मंदिर कमेटी एवं उपमंडलाधिकारी नागरिक कुल्लू का नाम अंकित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed