{"_id":"588c4f004f1c1bbb7ecf781d","slug":"mahadev-avatar-pahari-album-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी गायकों ने शिवरात्रि के लिए तैयार की स्पेशल एलबम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी गायकों ने शिवरात्रि के लिए तैयार की स्पेशल एलबम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के करसोग(तेवन) क्षेत्र के उभरते लोकगायकों अनीश शर्मा और ललित शर्मा ने शिवरात्रि उत्सव के लिए स्पेशल एलबम लॉन्च की है। 'महादेव अवतार पार्ट वन' के नाम से रिलीज हुई इस एलबम में कुल पांच गीत शामिल हैं।
विज्ञापन
जो पारंपरिक महादेव शिवरात्रि पर आधारित हैं। गायक अनीश शर्मा का कहना है कि लोग पहाड़ी संस्कृति को भूलने लगे हैं। ऐसे में हमारा ये मकसद है कि लोग दोबारा अपनी संस्कृति में दिलचस्पी दिखाए और इसका प्रसार करे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एलबम का दूसरा भाग अगले महीने रिलीज किया जाएगा। उन्होंने एलबम बनाने में सहयोग करने वाले चेतन, योगराज, ओमु और पवन का भी धन्यवाद किया। लोग इस एलबम के गानों को म्यूजिक हंर्ट्स वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन