सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलिंडर, इतने रुपये घट गए दाम
हिमाचल में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर दो रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर तीन रुपये सस्ता हो गया है। मई में उपभोक्ताओं को घरेलू सिलिंडर लेने के लिए 693 रुपये चुकाने होंगे जबकि होम डिलिवरी के 50 रुपये अलग से देने होंगे।
पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 195 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के पूरे दाम चुकाने होंगे।
ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिलेगी। उधर, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम तीन रुपये घटे हैं। इस महीने व्यावसायिक सिलिंडर 1246 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 100 रुपये डिलिवरी के देने होंगे।
पहली मई से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं। मार्च 2019 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत 12 गैस सिलिंडर मिलेंगे। इसके बाद बाजार कीमत पर सिलिंडर मिलेगा।