गांव में घूम रहा था तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से किया काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के कराली गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण दहशत में आ गए। शनिवार सुबह लोग दैनिक कार्यों के लिए घर से निकले तो देखा कि गांव के समीप तेंदुआ घूम रहा है। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद भी जब वह वहां से नहीं गया तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
रामपुर से बीट अधिकारी पुरुषोत्तम देव के नेतृत्व में वन कर्मियों का दल पहुंचा। वन कर्मियों ने तेंदुए को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह वहीं बैठा रहा। इसके बाद उसे पकड़ने की मशक्कत शुरू की गई। गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद टीम ने रस्सी का फंदा बनाया और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की।
नाले में फंस गया तेंदुआ
इससे पहले कि वे उसे पकड़ पाते तेंदुआ नाले में फंस गया। ऐसे में कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने फंदे में तेंदुए का एक पैर फंसाने में सफलता हासिल कर ली। फिर उसे पिंजरे में डाल दिया गया। टीम में बीओ पुरुषोत्तम देव, वनरक्षक कृष्णलाल, ललित
भारती, मुना लेंतरा, वन कर्मी लक्ष्मण सिंह, बलीराम, राजू, संजीव, विपिन और खेमराज मौजूद रहे। उधर, वन मंडल अधिकारी अशोक नेगी ने कहा कि कराली गांव में तेंदुआ होने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई थी। तेंदुए को पकड़कर शिमला के टूटीकंडी भेज दिया गया है।