फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   leopard attacked on 60 years old man in sataun sirmour

खेत में काम करते 60 वर्षीय बुजुर्ग पर झपटा तेंदुआ, ऐसे बचाई जान

Tue, 15 May 2018 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सतौन / शिलाई (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, सतौन / शिलाई (सिरमौर) Updated Tue, 15 May 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
 leopard attacked on 60 years old man in sataun sirmour

मस्तभोज के जुईनल गांव के रहने वाले 60 वर्षीय एक बुजुर्ग पर सोमवार सुबह एक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग को संभलने का मौका नहीं मिला। दो से तीन मिनट तक दोनों गुत्थमगुत्था हुए, लेकिन बुजुर्ग ने अपना साहस नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ भाग गया। हमले में घायल बुजुर्ग का पांवटा सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुजुर्ग के शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मस्तभोज के जुईनल निवासी अमर सिंह अपनी दोहची दाना (उप गांव) में सुबह 6 बजे टमाटर के खेत में काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति हिरदाराम ने दाना से कुछ ही दूरी पर दो तेंदुए एक साथ देखे। हिरदाराम ने जब तेंदुओं को खदेड़ा तो एक तेंदुआ जुईनल गांव की ओर भागा, जबकि दूसरा दाना की ओर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 leopard attacked on 60 years old man in sataun sirmour

इसी दौरान खेत में कार्य कर रहे अमर सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने अमर सिंह की बाजू पर हमला किया। दोनों के बीच 2-3 मिनट तक गुत्थमगुत्था होती रही।

घायल अमर सिंह ने चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण पिंकू और नितिन भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच तेंदुआ मौके से भाग गया। इसके बाद अमर सिंह को घायल अवस्था में जुईनल पहुंचाया, जहां से कफोटा और 108 एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया।

डाक्टरों के अनुसार घायल अमर सिंह की बाजू पर सबसे ज्यादा घाव हैं। उधर, शावगा पंचायत के प्रधान चत्तर सिंह ने प्रशासन व सरकार से पीड़ित को आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed