फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   learning level test of 9th class students of himachal on 21st november.

स्टूडेंट्स का लर्निंग लेवल जांचने को होगा टेस्ट

Sun, 15 Nov 2015 10:21 AM IST
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
learning level test of 9th class students of himachal on 21st november.

प्रदेश में नौवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों के लर्निंग लेवल की जांच होगी। 21 नवंबर को स्टूडेंट्स का टेस्ट लिया जाएगा। यह परीक्षा गणित, अंग्रेजी और साइंस विषय पर होगी। हर विषय से 50-50 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में ओएमआर सीट का प्रयोग किया जाएगा। छात्रों का लर्निंग लेवल चेक करने को पहली बार टेस्ट लिया जा रहा है।

विज्ञापन


ओएमआर सीट के निरीक्षण के बाद बच्चों में शिक्षा के स्तर का आकलन होगा। शिक्षा विभाग के सर्वे में छात्र अंग्रेजी, गणित और साइंस विषय में कमजोर पाए गए थे। इसके बाद सर्वशिक्षा अभियान के तहत अध्यापकों को पढ़ाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अध्यापक छात्रों को संबंधित विषय पढ़ा रहे हैं। नई तकनीक से छात्रों का लर्निंग लेवल कितना बढ़ा है, इसका नतीजा टेस्ट का परिणाम आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन


विभाग की मानें तो परीक्षा से बच्चों में शिक्षा के सही स्तर का पता चलेगा। इसका समय तीन घंटे होगा। यह प्रदेश के 2289 सरकारी स्कूलों में होगी। इनमें 841 हाई स्कूल तथा 1448 सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। परीक्षा की ओएमआर सीट एनसीईआरटी, एससीईआरटी और आरएमएसए की टीम चैक करेगी। परीक्षा परिणाम के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी के लिए टीमें गठित- परीक्षा में निगरानी के लिए विभाग ने टीमें बनाई हैं। निरीक्षण टीम में बीआरसी, बीईईओ, उपनिदेशक तथा डाइट के सदस्य शामिल किए गए हैं। स्कूली स्तर पर भी टीमें बनाई गई हैं। इनमें संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक और एसएमसी सदस्य शामिल हैं। परीक्षा में विषय से संबंधित शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। विभाग ने इसके आदेश प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को जारी किए हैं। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।


नौवीं के छात्रों का लर्निंग लेवल जांचने को परीक्षा ली जाएगी। 21 नवंबर को हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में परीक्षा होगी। परीक्षा से संबंधित पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं।
-घनश्याम चंद, परियोजना निदेशक एसएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed