कुल्लू जिला परिषद पर भी कांग्रेस का कब्जा, पंकज परमार बने अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की नगर परिषद कुल्लू के बाद कांग्रेस ने जिला परिषद पर भी कब्जा कर लिया है। गुरुवार को हुए जिला परिषद के चुनाव में दलाश वार्ड से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीतकर आए पंकज परमार अध्यक्ष बने हैं। जबकि नसोगी वार्ड से जीते कांग्रेस के बीर सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया है। दोपहर करीब दो बजे जिला परिषद भवन के सभागार में उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई। करीब दो घंटे तक चली प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन भरा, इसमें भाजपा से देविंदर नेगी, कांग्रेस से पंकज परमार व जीवन ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया। जबकि उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से बीर सिंह ठाकुर व भाजपा से विभा सिंह ने नामांकन भरा। करीब एक घंटे के बाद शुरू हुई वोटिंग के बाद आए परिणाम में कांग्रेस के पंकज परमार ने जीत हासिल की। पंकज परमार को आठ वोट पड़े, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार देविंदर नेगी को मात्र पांच वोट से ही संतोष करना पड़ा।
जीवन ठाकुर को मात्र एक वोट मिला। जिला परिषद के चुनाव से मात्र आधा घंटे पहले परिधि गृह ढालपुर में चल रही भाजपा की बैठक को छोड़कर अपने समर्थकों के साथ जीवन ठाकुर बाहर निकल गए और यहीं से भाजपा का पूरा खेल खराब हो गया है। वहीं उपाध्यक्ष में कांग्रेस के बीर सिंह ठाकुर को कुल 14 वोटों में से नौ और भाजपा समर्थित विभा सिंह को मात्र पांच वोट पड़े। इस दौरान उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने चुनाव परिणाम घोषित करने के बाद अध्यक्ष पकंज परमार व उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जिला परिषद में कांग्रेस की जीत के बाद जिला परिषद भवन के बाहर कांग्रेस के सैकड़ों समर्थक जुट गए और जोरदार नारेबाजी की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कांग्रेस नेता व समर्थकों ने नाटी डालकर जश्न मनाया। इस मौके पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर भी मौजूद रहे।