फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangna film queen will release in france.

अब फ्रांस में धूम मचाएगी कंगना की सुपरहिट ‘क्वीन’

Tue, 28 Jul 2015 09:53 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 28 Jul 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
kangna film queen will release in france.

बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ चुकी ‘क्वीन’ अब फ्रांस में धूम मचाने को तैयार है। हिमाचल की बेटी और बॉलीवुड की क्वीन के नाम से ख्याति पा चुकीं कंगना रणौत की सुपर-डुपर फिल्म क्वीन फ्रांस में भी रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन


क्वीन में दमदार अभिनय के दम पर कंगना को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। कंगना जल्द ही फिल्म की प्रमोशन के लिए फ्रांस रवाना होने वाली हैं। कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि यह फिल्म फ्रांस में भी रिलीज होने जा रही है। इसके लिए कंगना फ्रांस जाएगी।
विज्ञापन


हाल ही में मनाली पहुंचीं कंगना ने पिता अमनदीप रणौत के साथ फिल्म जगत में चल रहे प्रोजेक्ट के बारे चर्चा की है। इस दौरान कंगना ने पिता के समक्ष क्वीन फिल्म की अपार सफलता और फिल्म के फ्रांस में भी रिलीज होने बारे चर्चा की। इसके लिए कंगना जल्द फ्रांस में प्रोमोशन के लिए जाएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें कंगना पर नाज है। मां आशा रणौत का कहना है कि उनकी बेटी बेटे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल की बेटी ने मनवाया लोहा
क्वीन फिल्म में शानदार अभिनय कर कंगना ने अभिनय का लोहा मनवाया है। कुछ समय पहले ही कंगना को इसके लिए नेशनल अवार्ड से नवाजा चुका है। कंगना ने अभिनय के दम पर अपनी समकालीन अभिनेत्रियों को टक्कर दी है। गैंगस्टर फिल्म से हिट हुई कंगना रणौत अब तक दर्जनों फिल्मों में लीड रोल पर काम कर चुकी हैं। छह वर्ष में ही कंगना ने बड़े परदे पर अमिट छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed