Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal new districts: Standard operating procedure to be prepared for the reorganization of administrative u

नए जिलों के गठन की कवायद तेज: प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए तैयार होगी मानक संचालन प्रक्रिया तैयार

Sat, 28 Nov 2026 03:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 03:06 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन
himachal new districts: Standard operating procedure to be prepared for the reorganization of administrative u
प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने आयोग के कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा निर्देश दिए कि प्रदेश की जनसांख्यिकी एवं भौगोलिक परिस्थितियों सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए सर्वप्रथम मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आयोग को इस विषय पर आम जनता एवं जिला प्रशासन से सुझाव प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। सुक्खू ने सामान्य प्रशासन विभाग को आयोग के सुचारू कार्य संचालन के लिए पूर्ण सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, सदस्य विशाल पंवर एवं राजेश शर्मा, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग हरबंस सिंह ब्रसकोन तथा निदेशक भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त तोरुल एस रवीश उपस्थित थी।

विज्ञापन
Trending Videos

आयोग को छह महीने के भीतर सरकार को देनी है रिपोर्ट
बता दें, हिमाचल प्रदेश में नए जिलों और अन्य प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है। आयोग अब प्रदेश में मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा कर अपनी सिफारिशें तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। आयोग को छह महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। आयोग प्रदेश में मौजूदा जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उपतहसीलों और विकास खंडों की व्यवस्था की समीक्षा करेगा। इसमें जरूरत के अनुसार नई प्रशासनिक इकाइयां बनाने, मौजूदा इकाइयों का विलय करने, विभाजन करने या उनके पुनर्गठन की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके लिए जनसंख्या, भौगोलिक परिस्थितियों, लोगों की सरकारी कार्यालयों तक पहुंच और प्रशासनिक दक्षता जैसे पहलुओं को आधार बनाया जाएगा। आयोग जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागों और अन्य पक्षों से सुझाव भी लेगा। इसके अलावा नई प्रशासनिक इकाइयां गठित करने पर भवनों, कार्यालयों, कर्मचारियों और बुनियादी सुविधाओं पर आने वाले खर्च का आकलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed