फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda statement over duties of doctors toward patient

जेपी नड्डा बोले- डॉक्टरों की जिम्मेदारी, लोगों को बीमार ही न होने दें

Tue, 15 May 2018 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 15 May 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
jp nadda statement over duties of doctors toward patient

जेपी नड्डा ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात के दौरान संचार जोखिम पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला के शुभारंभ किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों और आम लोगों के बीच संवाद की बड़ी कमी है।

विज्ञापन


 डॉक्टरों को भी अपनी क्षमता की सही जानकारी नहीं है। बेशक, वे लोगों को बेहतर उपचार सेवाएं दे रहे हैं। कहा कि बेशक चिकित्सकों पर काफी बड़ी जिम्मेवारी है और वे काफी व्यस्त रहते हैं, लेकिन बीमारियों का इलाज करने से बेहतर वे लोगों को बीमार ही न होने दें।
विज्ञापन


इस दिशा में संवाद और संचार करने की नितांत जरूरत है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को शिमला में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात के दौरान संचार जोखिम पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला के शुभारंभ पर कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पिछले कुछ दशकों में विश्व के कुछ देशों में इबोला, इन्फ्लूएंजा, जिका वायरस, स्वाइन फ्लू जैसी महामारियों ने अचानक जन्म लिया और देशों की आर्थिकी एवं सामाजिक परिवेश को प्रभावित किया।

संचार जोखिम पर सामरिक निर्देश पत्रिका तथा सीडी का विमोचन किया

jp nadda statement over duties of doctors toward patient

इनसे निपटने में संचार, मीडिया की भूमिका, हितधारकों की सक्रियता, पंचायतीराज, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम जनमानस की भूमिका अहम है। इससे पूर्व उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात के दौरान संचार जोखिम पर सामरिक निर्देश पत्रिका तथा सीडी का विमोचन किया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री विपिन परमार ने कहा कि हिमाचल के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। उत्तर क्षेत्र के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत प्रदेश की राजधानी शिमला से हुई, जो गरीब लोगों को पांच लाख का स्वास्थ्य छत्र प्रदान करेगी। 

ये भी रहे मौजूद

jp nadda statement over duties of doctors toward patient

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव प्रीति सुडान, महानिदेशक केेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डा. प्रोमिला गुप्ता, निदेशक एनसीडीसी डा. एसके सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्य, संचार की आवश्यकता और अन्य विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इससे पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बलदेव ठाकुर ने स्वागत किया। शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, प्रधान सचिव स्वास्थ्य प्रबोध सक्सेना, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed