19 साल बाद भारत को मिला सम्मान, नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विश्व स्वास्थ्य सभा डब्ल्यूएचए के अध्यक्ष बन गए हैं। भारत को 68वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की अध्यक्षता करने का मौका मिला है।
नड्डा जिनेवा में चल रही विश्व स्वास्थ्य सभा डब्ल्यूएचए की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। भारत को 19 साल बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की सर्वोच्च निर्णायक संस्था डब्ल्यूएचए का अध्यक्ष चुना गया।
डब्ल्यूएचए की यह बैठक 18 से 27 मई तक जिनेवा में चल रही है। नड्डा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय शिष्टमंडल बैठक में भाग लेने गया है।
योग विषय पर फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने यह जानकारी दी। ठाकुर ने बताया कि नड्डा की इस ताजपोशी से उनकी कर्मभूमि बिलासपुर में उल्लास का माहौल है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री विश्व स्वास्थ्य सभा की बैठक के मौके पर अनेक द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। इनमें राष्ट्रमंडल स्वास्थ्य मंत्रियों की 8वीं बैठक और ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठकें शामिल हैं।
नड्डा और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. मारग्रेट चान ने संयुक्त रूप से सभी के लिए योग, स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर फोटो प्रदर्र्शनी का उद्घाटन भी किया।
यह प्रदर्शनी संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने संबंधी प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए आयोजित की गई थी।