फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेईई मेन्स के हिमाचल टॉपर की मां ने लिखी बेटे की सफलता की पटकथा

Wed, 01 May 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर सतवीर सिंह, अमर उजाला, सोलन
सतवीर सिंह, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 May 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
JEE Mains Himachal Topper Akash Mother Side Story
- फोटो : अमर उजाला

बेटे की बेहतर परवरिश और उसकी उम्मीदों को पंख देने में मां का किरदार कितना अहम है। इसका उदाहरण जेईई मेन्स में हिमाचल के टॉपर आकाश की मां अर्चना सोलंकी ने पेश किया है। भले ही जेईई के टॉपर आकाश हों, लेकिन पर्दे के पीछे की पूरी पटकथा उनकी मां ने दो साल पहले लिखनी शुरू कर दी थी।

Trending Videos

बेटे की सफलता से मिला परिश्रम का फल: अर्चना

JEE Mains Himachal Topper Akash Mother Side Story
- फोटो : अमर उजाला

छठी से इंजीनियर बनने का ख्वाब देख रहे आकाश के लिए मां अर्चना ने करीब दो साल पहले अध्यापक की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और बेटे की पढ़ाई में समर्पित हो गईं। आकाश के पिता अविनाश सोलंकी शिमला में कार्यरत हैं। ऐसे में आकाश की पूरी जिम्मेदारी मां ने निभाई है। पिता अविनाश ने भी इस सफलता का श्रेय माता अर्चना सोलंकी को दिया है।

JEE Mains Himachal Topper Akash Mother Side Story
- फोटो : अमर उजाला

आकाश ने कहा कि जब वह छठी कक्षा में थे तो उनकी आईआईटी सेक्टर में जाने की इच्छा थी। उन्होंने जीतोड़ मेहनत की। अपने मन में पैदा होने वाले प्रत्येक भ्रम को बाहर निकालकर ऊंचाइयों को छूने की सोच रखी। जेईई मेन्स की तैयारी के लिए अंबाला में कोचिंग ली, लेकिन घर में मां ने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Mains Himachal Topper Akash Mother Side Story
- फोटो : अमर उजाला

आकाश की माता अर्चना ने बताया कि आकाश पढ़ाई करने के अलावा बास्केटबॉल खेलने का शौक रखते हैं। आकाश पढ़ाई के लिए भरपूर समय देते हैं। बच्चे के सपनों को पूरा करना माता-पिता का दायित्व है। इसके लिए प्रयासरत रहना जरूरी है। कहा कि बेटे की सफलता से उन्हें उनके परिश्रम का फल मिल गया।

विज्ञापन
JEE Mains Himachal Topper Akash Mother Side Story
- फोटो : अमर उजाला

जेईई मेन्स में प्रथम स्थान पाने के बाद आकाश जेईई एडवांस की तैयारी करने में जुट गए हैं। आकाश ने बताया कि आगे का लक्ष्य पाने को सेल्फ स्टडी शुरू कर दी है। उन्होंने अन्य बच्चों को भी अपने लक्ष्य को निर्धारित करने का आह्वान किया। आकाश ने कोचिंग की बजाय सेल्फ स्टडी को तवज्जो दी है। कोचिंग के अलावा किसी मुकाम को पाने के लिए घर पर बैठकर पढ़ाई करने के बाद भी आगे सफलता पाई जा सकती है। इसके लिए कड़ी मेहनत व मन में लग्न को होना जरूरी है। बताया कि जीवन में किसी भी चीज को पाने के लिए लक्ष्य का निर्धारित होना लाजिमी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed