फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur alleges political vendetta against bjp himachal

Himachal News: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सरकार बदलते ही राजनीतिक मुकदमे पलटेंगे, अफसर भी घिरेंगे

Sat, 01 Aug 2026 02:20 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 01 Aug 2026 02:20 PM IST
सार

शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध, प्रशासन के दुरुपयोग और भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार और जनविरोधी फैसलों की चार्जशीट तैयार करेगी तथा प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
jairam thakur alleges political vendetta against bjp himachal
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सरकार चाहे जितने भी राजनीतिक मामलों में केस दर्ज कर ले। हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने पर पहली ही कैबिनेट बैठक में ऐसे सभी मामलों की समीक्षा करवाई जाएगी। जो मामले आधारहीन पाए जाएंगे, उन्हें रद्द किया जाएगा और गलत तरीके से केस दर्ज करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे राजनीतिक दबाव में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें जिससे उनकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगे।

विज्ञापन


शनिवार को शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायकों के अलावा उनके पीएसओ, कांग्रेस के कुछ विधायकों, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोन भी टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। नेता विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले लगभग चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने के बजाय बदले की भावना, राजनीतिक प्रतिशोध और प्रशासनिक दुरुपयोग का केंद्र बना दिया है।

विज्ञापन

पंचायत, नगर निकाय और जिला परिषद चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना स्पष्ट जनादेश दिया। जनादेश को स्वीकार करने की जगह सरकार ने विजयी जनप्रतिनिधियों को परेशान करने का रास्ता चुना। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक सुधीर शर्मा, विधायक आशीष शर्मा, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टों और विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित अनेक भाजपा नेताओं और उनके परिवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं या जांच एजेंसियों का दबाव बनाया गया। पंचायत प्रतिनिधियों को भी विभिन्न प्रकार के नोटिस देकर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। पुलिस विभाग की महिला कर्मचारी को भी न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। डीजीपी और पूर्व एसपी की लड़ाई जगजाहिर है।

विज्ञापन

सीएम सुक्खू की कार्यप्रणाली से कांग्रेस भी परेशान
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर असंतोष की चर्चा है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर रिपोर्टें पहुंची हैं। मुख्यमंत्री को भविष्यवाणियां करने के बजाय जनता की समस्याओं और प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए। नेता विपक्ष ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार से पूछा कि उनके बेटे पर हमला किस डील के कारण हुआ।

कांग्रेस के हर कारनामे को चार्जशीट में होगी शामिल
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेशभर से कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, वित्तीय कुप्रबंधन, सत्ता के दुरुपयोग, प्रशासनिक हस्तक्षेप, जनविरोधी निर्णयों और राजनीतिक प्रतिशोध से जुड़े मामलों का दस्तावेजी संकलन कर रही है। इन तथ्यों को एक विस्तृत चार्जशीट के रूप में जनता के सामने रखा जाएगा। भाजपा गांव-गांव, मंडल-मंडल और विधानसभा स्तर तक जनजागरण अभियान चलाकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed