फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Israeli living in himachal on the target of LeT

हिमाचल में रह रहे इस्रायली लश्कर के निशाने पर, आतंकी से पूछताछ में हुआ खुलासा

Sun, 03 Dec 2017 04:40 PM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Dec 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
Israeli living in himachal on the target of LeT

हिमाचल के कुल्लू और धर्मशाला में बसे इस्रायली आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के निशाने पर हैं। यूपी के प्रतापगढ़ से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) व यूपी एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) द्वारा पकड़े गए लश्कर के एक संदिग्ध आतंकी से पूछताछ में यह बात सामने आई है। 

विज्ञापन











संदिग्ध आतंकी से पूछताछ में यह पता चला है कि उसने यूपी में सेना व सरकार के कई ठिकानों के अलावा हिमाचल में कुल्लू के कसोल में बसे इस्रायलियों के इलाके की भी रेकी की थी। एनआईए से मिली जानकारी के आधार पर हिमाचल पुलिस की खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 
विज्ञापन



पिछले साल कुल्लू के मनाली से एनआईए द्वारा आतंकी संगठन आईएस के आतंकी आबिद खान की गिरफ्तारी के बाद हिमाचल का आतंकी कनेक्शन सामने आया था। अब यूपी के प्रतापगढ़ से लश्कर के संदिग्ध आतंकी शेख अब्दुल नईम की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर सूबे पर आतंकी साया मंडरा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से पकड़ा था नईम

Israeli living in himachal on the target of LeT

कुछ दिन पहले एनआईए व यूपी एटीएस ने यूपी के प्रतापगढ़ से नईम को पकड़ा था। लखनऊ में हुई पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि उसने प्रदेश के कसोल में बसे इस्रायलियों के ठिकानों की रेकी की थी। उसने लखनऊ में भी सेना व सरकार के कई महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी की थी।

सूत्रों का कहना है कि विदेशी सैलानियों की मौजूदगी वाले स्थानों पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। चूंकि कसोल व धर्मशाला में बड़ी संख्या में इस्रायली नागरिक आते रहते हैं। ऐसे में हिमाचल के लिए यह सूचना बेहद गंभीर हो गई है।

सूबे के डीजीपी सोमेश गोयल ने फिलहाल तो ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि विदेशी नागरिकों की मौजूदगी वाले इलाकों में हमेशा ही इंटेलिजेंस नेटवर्क अलर्ट मोड पर ही रहता है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Israeli living in himachal on the target of LeT

आधिकारिक रूप से किसी भी तरह की जानकारी से इनकार के बावजूद हिमाचल पुलिस अलर्ट मोड पर है। न सिर्फ खुफिया एजेंसियों को विदेशी सैलानियों की मौजूदगी वाले इलाकों में सतर्कता बरतने और हर छोटी सूचना

आला अधिकारियों को देने को कहा गया है बल्कि पुलिस को भी इन इलाकों में आने वाले सैलानियों पर नजर रखने व गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। होटल सराय मालिकों को भी बिना आईडी प्रूफ किसी को न ठहराने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed