फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   insects found in pulses in hp govt depot.

OMG! सरकार से मिल रही सस्ती दाल में निकले कीड़े

Sun, 13 Dec 2015 10:04 AM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
insects found in pulses in hp govt depot.

योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि उत्पादों की जांच के आदेश देने वाली हिमाचल सरकार की ओर से डिपुओं में उपलब्ध करवाए जा रहे राशन में भी कीड़े निकल रहे हैं। मामला मंडी शहर के एक डिपो का है। यहां खरीदे गए सफेद चना के पैकेट में काले कीड़े निकले हैं। इससे उपभोक्ताओं और अफसरों में हड़कंप है।

विज्ञापन


अफसर कह रहे हैं कि दाल के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। शहर की भूतनाथ गली में रहने वाले सतविंद्र पाल सिंह ने सरकारी डिपो से 27 नवंबर को राशन खरीदा था। शनिवार को उन्होंने सफेद चने की दाल का पैकेट खोला तो काले कीड़े बाहर निकलना शुरू हो गए। उन्होंने पड़ोसियों को भी पैकेट से निकले कीड़ों को दिखाया।

विज्ञापन

प्रशासन ने कहा लिए जाएंगे सैंपल

insects found in pulses in hp govt depot.

उन्होंने सरकारी डिपो में घटिया राशन के बंटने से विभागीय कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए। सतविंद्र ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। वहीं, प्रदेश उपभोक्ता संघ के सदस्य हरमीत सिंह बिट्टू ने भी कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्ता आधारित राशन मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि घटिया राशन सप्लाई करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकारी डिपो में कीड़े वाली दाल मिलने को लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने कहा कि यदि ऐसा पाया गया है तो दाल के सैंपल लिए जाएंगे और जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed