{"_id":"57a73da44f1c1bb61f2b8f64","slug":"industry-minister-mukesh-agnihotri-visited-nurpur-silk-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक सिल्क मिल का होगा पुनरुद्धार, उद्योग मंत्री ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक सिल्क मिल का होगा पुनरुद्धार, उद्योग मंत्री ने किया दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 07 Aug 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर की ऐतिहासिक सिल्क मिल का दौरा करते उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नूरपुर की ऐतिहासिक सिल्क मिल के पुनरुद्धार के लिए शीघ्र सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही सिल्क मिल के उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने नूरपुर सिल्क मिल की संपूर्ण कार्यप्रणाली, व्यवस्था, उत्पाद, गतिविधियों एवं समस्याओं का जायजा लिया एवं सुधार के संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने मिल में कार्य कर रहे कामगारों की समस्याओं को भी सुना एवं इनका शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को सिल्क मिल का आधुनिकीकरण करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मिल के भवन के जीर्णोद्धार, मिल का मुख्य द्वार बनवाने और नेशनल हाइवे से सिल्क मिल तक सड़क निर्माण के लिए आकलन तैयार करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने इस कार्य के लिए जीआईसी के प्रबंध निदेशक, जिला महाप्रबंधक एवं एसआईडीसी के अधिशासी अभियंता को शीघ्र संयुक्त रूप से पुन: मिल का दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि मुख्यमंत्री भी शीघ्र ही सिल्क मिल के निरीक्षण के लिए यहां पधारें। मुकेश ने कहा कि नूरपुर सिल्क मिल में स्थापित प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र को कौशल विकास योजना के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सिल्क मिल उत्पादों के व्यापक प्रचार एवं प्रसार के लिए कंडवाल और नूरपुर के अतिरिक्त अन्य स्थलों पर होर्डिंग लगवाए जाएंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रदेशभर में विभिन्न मेलों के दौरान नूरपुर सिल्क मिल के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए निशुल्क स्टॉल उपलब्ध करवाने के लिए सभी जिलाधीशों को पत्र लिखने के लिए कहा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अजय महाजन, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महाजन, सदस्य सचिव संदीप शर्मा, योगेश सुंदरी, राम कुमार सूद सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।