फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IIT Mandi started special MS and PhD programs for the first time in the field of music and music therapy

IIT Mandi : आईआईटी मंडी ने संगीत और संगीत चिकित्सा के क्षेत्र में पहली बार विशेष एमएस व PhD कार्यक्रम किए शुरू

Fri, 05 Jul 2024 03:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Jul 2024 03:11 PM IST
सार

आईआईटी मंडी सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम एन्ड मेन्टल हेल्थ एप्लीकेशन संगीत और संगीत चिकित्सा में अद्वितीय एमएस (बाय रिसर्च) और पीएचडी कार्यक्रम शुरू कर रहा है। ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2024 तक स्वीकार किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
IIT Mandi started special MS and PhD programs for the first time in the field of music and music therapy
आईआईटी मंडी नॉर्थ कैंपस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

संगीत, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी के बीच तालमेल बिठाकर व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों तरह की खुशहाली में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की जा सकती है। इसी क्षमता को पहचानते हुए, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम एन्ड मेन्टल हेल्थ एप्लीकेशन संगीत और संगीत चिकित्सा में अद्वितीय एमएस (बाय रिसर्च) और पीएचडी कार्यक्रम शुरू कर रहा है।

विज्ञापन


इन कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2024 तक स्वीकार किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहां जाएं: https://iksmha.iitmandi.ac.in/musopathy.php यह पहल अंतःविषयी शिक्षा को बढ़ावा देने और भारतीय संगीत के सम्मानित क्षेत्र तथा तेजी से विकसित हो रहे संगीत चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह कार्यक्रम पूर्णकालिक और अंशकालिक दोनों छात्रों के लिए खुला है और योग्य उम्मीदवार कहीं से भी लाइव, ऑनलाइन या हाइब्रिड प्रारूप में इसका अध्ययन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस नए कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए, आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहेरा ने कहा, "आईआईटी मंडी भारतीय ज्ञान प्रणाली से संबंधित विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ाने के लिए समर्पित है। संगीत और संगीत और संगीत चिकित्सा में एमएस और डॉ. फिलोसफी कार्यक्रम इस प्रयास में एक और महत्वपूर्ण कदम हैं। यह कार्यक्रम न केवल भारतीय संगीत के विज्ञान की खोज करेगा, बल्कि मन, शरीर, और चेतना के समग्र विकास के लिए इसके चिकित्सीय मूल्य को भी उजागर करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत और संगीत चिकित्सा (म्यूसोपैथी) में एम.एस. और पीएच.डी. कार्यक्रम शोध आधारित होते हैं, जिनका उद्देश्य उच्च कुशल पेशेवरों और शोधकर्ताओं को तैयार करना होता है जो संगीत के विकास और समझ में सार्थक योगदान दे सकें और व्यक्तियों और समाज पर इसके लाभकारी प्रभावों को समझ सकें, जिसमें म्यूसोपैथी का कल्याण केंद्रित क्षेत्र भी शामिल है। यह कार्यक्रम संगीत और संगीत चिकित्सा के बारे में गहन अध्ययन हैं। इन कार्यक्रमों को करने के बाद, आप ऐसे विशेषज्ञ बन सकते हैं जो संगीत के क्षेत्र में अनुसंधान कर सकते हैं और यह बता सकते हैं कि संगीत का लोगों के स्वास्थ्य और समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है।

प्रमुख सलाहकार
संगीत, नृत्य और विज्ञान के महानायक इस तरह के पहले कार्यक्रम में एकत्र हुए हैं। पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सोनल मानसिंह, कनाडा के यॉर्क विश्वविद्यालय के माननीय प्राध्यापक एवं ताल विशेषज्ञ प्रो. त्रिची संकरन; आईआईएस्सी बैंगलोर के प्राध्यापक तथा प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. गौतम देसिराजू, शामिल हैं। चित्रवीणा एन. रविकिरण ने अग्रणी संगीत शिक्षा पोर्टल Acharyanet.com के सहयोग से इस प्रोग्राम के कुछ हिस्से को डिजाइन किया है।

Acharyanet.com की संस्थापक और सीईओ सौम्या आचार्य ने आईआईटी मंडी के साथ सहयोग पर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए कहा, "कला और विज्ञान, कल्याण और स्वास्थ्य के पहलुओं को जोड़ने वाले इस अनोखे कार्यक्रम में आईआईटी मंडी जैसे एक प्रमुख संस्थान के साथ सहयोगात्मक कार्य करना हमारे लिए सम्मान की बात है।"
 

यह कार्यक्रम संगीत और म्यूजोपैथी (मानसिक स्वास्थ्य पर संगीत का प्रभाव) की बुनियादी, मध्यम और उन्नत सीखने का मजबूत आधार देता है, साथ ही IKSMHA केंद्र के ज्ञान को भी शामिल करता है। इस कार्यक्रम को पूरा करने वाले लोगों को कई क्षेत्रों में काम करने के अच्छे अवसर मिलेंगे, जैसे कि शास्त्रीय, लोकप्रिय और फिल्मी संगीत उद्योग, संगीत रिकॉर्डिंग और निर्माण में विशेषज्ञता, शोध संस्थान, शिक्षा जगत, और स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र। इस कोर्स में टेक्नोलॉजी, संगीत और चिकित्सा का समावेश करके, विभिन्न क्षेत्रों में नई चीजें करने और नेतृत्व करने के लिए जरूरी समग्र कौशल विकसित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed