फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC doctor on summer vecation from tomoorow

आईजीएमसी की ओपीडी कल से मिलेंगे आधे डॉक्टर

Sat, 24 Jul 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
IGMC doctor on summer vecation from tomoorow
IGMC doctor on summer vecation from tomoorow
एक सप्ताह की छुट्टी पर गए 136 डॉक्टर, इलाज करवाने आए मरीजों को झेलनी होगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कल से (26 जुलाई) डॉक्टरों की समर विकेशन शुरू हो रही है। यह छुट्टियां नौ अगस्त तक चलेंगी।
आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यह फैसला लिया है। चिकित्सक दो सेशन में विकेशन पर जाएंगे। पहले चरण में आईजीएमसी के 136 डॉक्टर समर विकेशन पर जा रहे हैं। यह डॉक्टर दो अगस्त को लौट आएंगे, इसके बाद दूसरे चरण में शेष चिकित्सकों को तीन से नौ अगस्त तक छुट्टी पर भेजा जाएगा। डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने के बाद सोमवार को मरीजों को परेशानी पेश आ सकती है। अस्पताल में इस दौरान आधे चिकित्सक ही उपलब्ध रह पाएंगे।
इन विभागों के डॉक्टर रहेंगे छुट्टी पर
कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. पीसी नेगी, डॉ. संजीव असोत्रा, डॉ. नीरज कुमार गंजू, डॉ. कुनाल महाजन, सीटीवीएस विभाग से डॉ. अजय चौहान, डॉ. प्रवीण धोलटा, डॉ. सुरेंद्र कुमार, स्किन विभाग से डॉ. जीके वर्मा, डॉ. मुदिता गुप्ता, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. प्रियंका गुप्ता, ईएनटी विभाग से डॉ. माधुरी ढडवाल, डॉ. जगदीप ठाकुर, डॉ. भूषण लाल, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग से डॉ. ब्रिज शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, मेडिसिन विभाग से डॉ. दलीप गुप्ता, डॉ. बीएस वर्मा, डॉ. प्रमोद जरेट, डॉ. लक्ष्मी नंद, डॉ. प्रेम मच्छान, डॉ. संजय महाजन, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. दिनेश अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन

इन विभागों में यह रहेंगे छुट्टी पर
नेत्ररोग विभाग से डॉ. आरएल शर्मा, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. कल्पना शर्मा, डॉ. दीप्ति परमार, आर्थो विभाग से डॉ. मुकंद लाल, डॉ. राजेश सूद, डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. सचिन कंवर, डॉ. सिद्धार्थ सूद, डॉ. विशेश वर्मा, ओबीजी (गायनी) विभाग से डॉ. रिता मित्तल, डॉ. रमा ठाकुर, डॉ. निशी सूद, डॉ. कल्पना नेगी, डॉ. रोहिणी रॉव, डॉ. सुमन ठाकुर, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. प्रवीण नेगी, डॉ. ललित नेगी, डॉ. नेहा, बाल रोग विभाग से डॉ. प्रवीण भारद्वाज, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. पंचम कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. अंबुल शांडिल, रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. अनुपम जोबटा, डॉ. विजय ठाकुर, डॉ. शिखा सूद, डॉ. सुमाला कपिला, डॉ. श्रुति ठाकुर, रेडियोथैरेपी विभाग से डॉ. दीपक तुली, डॉ. पूर्णिमा ठाकुर, डॉ. राजीव, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. विनय सौम्या, डॉ. अभिषेक, डॉ. अनुप नेगी, डॉ. शबनम ठाकुर, डॉ. नीरज परिहार, सर्जरी विभाग से डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. डीके वर्मा, डॉ. पुनीत महाजन, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. जगदीश गुप्ता, डॉ. बलवंत सिंह नेगी, डॉ. रशपाल सिंह, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. अमर चंद, डॉ. अमित और डॉॅ. विपुल परमार भी अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चिकित्सक भी अवकाश पर
यूरोलॉजी विभाग से डॉ. मंजीत कुमार, डॉ. संजीव चौहान, साइकेट्री विभाग से डॉ. दिनेश दत्त शर्मा, डॉ. रवि शर्मा, पल्मोनरी मेडिसन, डॉ. आरएस नेगी, डॉ. डिंपल, न्यूरोलॉजी विभाग से डॉ. सुधीर शर्मा, नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. धीरज शर्मा, डॉ. नरेश चौहान, ब्लड बैंक से डॉ. शिवानी सूद भी अवकाश पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed