{"_id":"e5a34c6ce4db77008654bdd4176823ef","slug":"ias-officers-on-deputation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे पांच आईएएस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे पांच आईएएस अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश को पांच और आईएएस अधिकारी मिल गए हैं। वर्ष 2013 बैच के 5 आईएएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट आए हैं। इन अधिकारियों को सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर तैनाती भी दे दी है। इसके अतिरिक्त आठ एचएएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है।
विज्ञापन
प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी आदित्य नेगी को एसडीएम करसोग, देबास्वेता बानिक को एसडीएम कांगड़ा, हेमराज बैरवा को एसडीएम घुमारवीं, क्रितिका कुलहरी को एसडीएम हमीरपुर और राघव शर्मा को एसडीएम चच्योट लगाया गया है। एचएएस अधिकारियों में एडीएम बिलासपुर कमलकांत को अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं धर्मशाला, एसडीएम घुमारवीं रंगीलुराम पटियाल को संयुक्त सचिव शिक्षा, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चांद प्रकाश शर्मा को एडीएम बिलासपुर,
विज्ञापन
एसडीएम धर्मपुर डॉ. विक्रम महाजन को आरटीओ हमीरपुर, आरटीओ हमीरपुर किशोरी लाल को एसडीएम धर्मपुर, एसडीएम करसोग विवेक कुमार को संयुक्त निदेशक आईजीएमसी शिमला लगाया गया है। एसडीएम चच्योट दिले राम को एसी टू डीसी ऊना लगाया है। सरकार ने बीडीओ नवीन कुमार को पदोन्नत कर एसडीएम शिलाई के तौर पर तैनाती दी है।
विज्ञापन