फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc taxi service in shimla.

शहर में जल्द शुरू होगी एचआरटीसी टैक्सी सेवा

Wed, 26 Aug 2015 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Aug 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
hrtc taxi service in shimla.

राजधानी शिमला में एचआरटीसी की टैक्सी सेवा जल्द दोबारा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एचआरटीसी प्रबंधन से टैक्सी सेवा को लेकर प्रस्ताव मांगा है। मंगलवार को नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों के आग्रह पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शिमला में एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू करने का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। रूट परमिट न मिलने से एचआरटीसी करीब एक साल से शहर में टैक्सी सेवा शुरू नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान ही शिमला में एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू की थी। उस दौरान एचआरटीसी ने खुद टैक्सियों का संचालन किया था। भाजपा के सत्ता में आने के बाद टैक्सियां निजी हाथों में सौंप दी गई।
विज्ञापन


टैक्सी आपरेटरों की मनमानी के कारण लोगों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पाया। रूट परमिट न मिलने से अब तक एचआरटीसी शिमला में टैक्सी सेवा शुरू नहीं करवा पा रहा था। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद रूट परमिट मिलते ही शहर में दोबारा एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सियों में वरिष्ठ नागरिकों एवं विकलांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर निगम के पार्षद शशि शेखर और सुशांत कपरेट ने शहर में एचआरटीसी टैक्सी सेवा दोबारा बहाल करने के आश्वासन के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और परिवहन मंत्री जीएस बाली का आभार जताया है।


एक साल से बंद है सेवा-
शिमला शहर में रूट परमिट न मिलने से एक साल से एचआरटीसी टैक्सियां नहीं चल रही हैं। टैक्सियों के चलने का सबसे अधिक फायदा बुजुर्गों और बच्चों को होता है। लेकिन जब से टैक्सियां बंद हुई हैं तब लोग पैदल ही अपने गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं। अब टैक्सी सेवा शुरू होती है तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed