{"_id":"5896adf84f1c1b8f73e7ff56","slug":"hrtc-jcc-demands-inquiry-in-conductor-recruitment-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी बोले, कंडक्टर भर्ती में राजनीतिक दबाव डालने वालों की भी हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी बोले, कंडक्टर भर्ती में राजनीतिक दबाव डालने वालों की भी हो जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने कंडक्टर भर्ती अनियमितताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जिला कोर्ट शिमला के फैसले का स्वागत किया है। समिति ने इन भर्तियों में अनियमितता के अलावा राजनीतिक दबाव और हस्तक्षेप की भी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा है परिवहन निगम में की गई सभी प्रकार की भर्तियां किसी न किसी प्रकार से विवादित रहीं हैं। ऐसे में साल 2003 के बाद की गई सभी भर्तियों की जांच की जाए। इस घटनाक्रम से सबक लेते हुए भविष्य में निष्पक्ष व नियमानुसार भर्ती हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से करवाई जाए।
विज्ञापन
निगम प्रबंधन परिचालकों की लंबे समय से अपेक्षित भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करवाने में असफल रहा है, जिससे कार्य कर रहे परिचालकों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ पड़ने के साथ जरूरी अवकाश भी समय पर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
समिति सदस्यों देवराज ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, हितेंद्र कंवर, नानक शांडिल, हरदयाल सिंह, रूपचंद शर्मा, गुलाब सिंह, विद्या सागर शर्मा, खेमेंद्र गुप्ता, नील कमल गुप्ता, दलगंजन सिंह, नवल किशोर, जसबीर सिंह, चंद्रमणि ने कहा कि निगम प्रबंधन कर्मचारियों को प्रताड़ित करने में लगा है।
पांच माह बाद भी नियमित नहीं हुई कर्मी
समिति ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर 2016 को 5 वर्ष पूर्ण कर चुके धर्मशाला, मंडी व हमीरपुर मंडलों के अनुबंध कर्मचारियों को पांच माह बीत जाने के बाद भी नियमित नहीं किया गया है। अनुबंधित कर्मचारियों की ग्रेड पे में एक अप्रैल 2016 से देय 50 प्रतिशत बढ़ोतरी नहीं की गई है।
तकनीकी कर्मचारियों की टीजी वन और टीजी टू के पद के लिए एक वर्ष से कोई पदोन्नति नहीं की गई है। उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पद खाली होने के बावजूद पदोन्नत नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों के 31 अक्तूबर 2016 से पूर्व जमा साप्ताहिक अवकाशों को निदेशक मंडल और मुख्य कार्यालय के आदेशों के बावजूद कुछ क्षेत्रों के अधिकारी कटवाने में आनाकानी कर रहे हैं।
रिक्त पड़े पदों पर नीति के अनुसार हो भर्ती
समिति ने कहा परिवहन निगम में रिक्त पड़े सभी वर्गों के पदों पर सरकार की नीति के अनुसार भर्ती होनी चाहिए। कर्मचारियों के 3 माह से रुके पड़े ओवर टाइम की अदायगी एकमुश्त करनी चाहिए। 5 प्रतिशत अंतरिम राहत जारी करनी चाहिए। सभी अनुबंधित कर्मचारियों को पे बैंड, ग्रेड पे दिया जाए। पेंशनरों के रुके वित्तीय लाभ जारी किए जाए। समिति ने कहा कि निगम कर्मचारियों को देय सेवा लाभ अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह जल्द जारी किए जाएं।