फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Employees Union leader Shankar Singh Thakur beaten with chappal in meeting

डीएम को धमकाने वाले कर्मचारी नेता को महिला ने चप्पल से पीटा

Sat, 23 Jun 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 23 Jun 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
 HRTC Employees Union leader Shankar Singh Thakur beaten with chappal in meeting

एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक को धमकाने वाले कर्मचारी नेता की महिला प्रशिक्षु कंडक्टर ने चप्पल से पिटाई कर दी। शुक्रवार को परिवहन मजदूर संघ (भामसं) के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर संघ की बैठक में भाग लेने हमीरपुर पहुंचे थे। दो महिला प्रशिक्षु कंडक्टर उन्हें फूलों का हार पहनाने के बहाने मंच पर पहुंचीं। एक महिला ने प्रदेशाध्यक्ष के हाथ पकड़े रखे और दूसरी ने पैर से चप्पल उतारकर कर्मचारी नेता के सिर पर दे मारी।

विज्ञापन

तस्वीरें वायरल, परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष को महिला ने चप्पलों से पीटा
विज्ञापन


VIDEO: HRTC कर्मचारी अध्यक्ष की चप्पलों से पिटाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने महिला प्रशिक्षुओं को पीछे धकेला। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। महिलाओं और संघ सदस्यों के बीच जमकर बहस हुई। पुलिस कर्मचारियों ने भी मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। महिला प्रशिक्षु कंडक्टरों का आरोप है कि मजदूर संघ के नेता ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करवाया है।
एचआरटीसी कडंक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने वाले DM का तबादला

डीएम से बोला कंडक्टर, ठीक से नौकरी कर वरना शिमला में बैठा दूंगा, 5 हजार देना पड़ेगा किराया
करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। माहौल तनावपूर्ण होते देख थाने से दो महिला कांस्टेबल बुलाई गईं। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि महिला प्रशिक्षु कंडक्टर और कर्मचारी नेता के बयान लिए हैं। छानबीन की जा रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
अफसर से बदतमीजी मामले में सरकार ने बैठाई जांच, निगम प्रबंधन को सौंपा जिम्मा

डीएम को धमकाने से सुर्खियों में आया था मामला

 HRTC Employees Union leader Shankar Singh Thakur beaten with chappal in meeting

शंकर सिंह ठाकुर एचआरटीसी शिमला डिपो में परिचालक हैं। वे परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। 30 मई को हमीरपुर डिपो की बस को चंडीगढ़ रूट पर जाते समय ऊना में फ्लाइंग स्क्वायड ने रोका था। चालक ने वर्दी नहीं पहनी थी। इसकी सूचना शंकर सिंह के पास पहुंची। 

इसके बाद कर्मचारी नेता ने एचआरटीसी हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक को फोन पर धमकाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। डीएम ने पुलिस थाना हमीरपुर में शंकर सिंह के खिलाफ भादंसं की धारा 506 के तहत केस दर्ज करवाया। वहीं, गत दिन सरकार ने हमीरपुर में मजदूर संघ की बैठक से एक दिन पहले डीएम दिलजीत सिंह का धर्मशाला के लिए तबादला कर दिया।

यह कहा कर्मचारी नेता ने- परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। हमीरपुर डिपो की कुछ महिला कर्मचारी शिमला में उन्हें मिली थीं।

उन्हें बताया गया कि ये दोनों महिला प्रशिक्षु ढाई माह कौशल विकास भत्ता योजना के तहत हमीरपुर में रखी गई थीं। बाद में इन्हें करीब तीन साल तक नहीं निकाला गया। साथ ही ये दोनों हमीरपुर के डीएम के निवास पर काम करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed