{"_id":"6a35240f7bbfed5ff802fe1b","slug":"hrtc-employees-issue-ultimatum-indefinite-strike-to-begin-on-june-25-if-demands-are-not-met-by-june-24-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: एचआरटीसी कर्मियों का अल्टीमेटम, 24 जून तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 25 से अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: एचआरटीसी कर्मियों का अल्टीमेटम, 24 जून तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 25 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
Fri, 19 Jun 2026 04:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 04:42 PM IST
सार
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर व परिचालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र ने लगातार हो रही अनदेखी पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 24 जून तक सभी मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। नाहन पहुंचे यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर व परिचालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र ने लगातार हो रही अनदेखी पर रोष प्रकट किया। यूनियन नेताओं ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि साढ़े तीन साल में सरकार ने निगम कर्मचारियों का सिर्फ शोषण किया है। नेताओं ने कहा कि 75 महीने का एरियर यानी लगभग 150 करोड़, 2016 से लंबित डीए का बकाया, 4-9-14 पे स्केल का लाभ और 50 हजार रुपये की राशि आज तक नहीं दी गई, जबकि यही राशि प्रदेश के अन्य कर्मचारियों को चार साल पहले मिल चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा चार भर्तियां लंबित हैं और आठ महीने से प्रमोशन प्रक्रिया भी ठप पड़ी है। कर्मचारियों ने सैलरी में लगातार देरी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि वेतन कभी 5, कभी 10 तो कभी 12 तारीख को मिलता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब सैलरी खाते में आने तक बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। यूनियन ने 24 जून तक ओवरटाइम, नाइटड्यूटी, वर्दी, प्रमोशन समेत सभी मांगें पूरी करने की समय सीमा दी है। मांगें नहीं माने जाने पर 25 जून से एचआरटीसी के पहिये जाम कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि अब वे दुखी हो चुके हैं और पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस अवसर पर नाहन परिवहन निगम के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन