{"_id":"58a48ab24f1c1b1235d868ed","slug":"hpssc-20-percent-direct-recruitment-for-post-of-clerk-from-4th-class-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को क्लर्क बनने का मौका, भरे जाएंगे 119 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को क्लर्क बनने का मौका, भरे जाएंगे 119 पद
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अब बाबूगिरी कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और कृषि समेत 14 विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत क्लास फोर से लिपिक के पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर इसी वर्ष 20 फीसदी लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटे से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 119 पद भरेगा। इसके लिए पांच वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पात्र होंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो अनिवार्य है। बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण और पांच वर्ष के नियमित सेवाकाल को पूरा करने वाले कर्मचारियों के लिए सीधे टाइपिंग टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को 25 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी और 20 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग स्पीड की अनिवार्यता को पूरा करना होगा। पूर्ण रूप से भरे आए आवेदन पत्रों को कर्मचारी चयन आयोग में जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित है। जबकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, पांगी और चंबा के भरमौर समेत जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थी 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 360 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उधर, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटे के तहत 119 पद भरे जाएंगे। इसके लिए निर्धारित समयावधि के बीच आवेदन करना होगा।
इन 14 विभागों में भरे जाएंगे पद
विभाग पद
आईपीएच 36
नगर निगम शिमला 15
डीसी ऑफिस चंबा 19
डीसी ऑफिस शिमला 08
भाषा एवं संस्कृति 01
लोकल ऑडिट 01
उद्योग 10
मत्स्य 01
कृषि 09
सूचना एवं जनसंपर्क 02
खाद्य आपूर्ति 09
आर्थिकी एवं सांख्यिकी 01
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड 04
हिमुडा 03