{"_id":"087eedf73296f2c4601e363526c09aea","slug":"hpcc-chief-sukhu-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार सिर्फ घूमने फिरने में मस्त: सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार सिर्फ घूमने फिरने में मस्त: सुक्खू
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Updated Sun, 19 Oct 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कहा, देश की जनता महंगाई से त्रस्त है और पीएम घूमने फिरने में मस्त हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव राजा रामपाल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करसोग क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देने में ज्यादा विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
सही मायने में देश का निर्माण कांग्रेस सरकारों ने किया। जिसमें पार्टी के नेता जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और यूपीए सरकारों का अहम योगदान है। प्रदेश अध्यक्ष सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मोदी सरकार घूमने फिरने में मस्त है और देश की जनता महंगाई से त्रस्त है।
विज्ञापन
मोदी सरकार कांग्रेस से 60 साल का हिसाब मांग रही है। शायद मोदी सरकार भूल गई कि आजादी के बाद अगर देश तरक्की की ओर बढ़ा तो वह कांग्रेस सरकार की देन रही है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करना है।
विज्ञापन