{"_id":"5d6a1e3c8ebc3e93be63279e","slug":"hpbose-dharamshala-matric-compartment-exam-golden-chance-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का एक साल बरबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का एक साल बरबाद
Sat, 31 Aug 2019 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
राजीव पाठक, अमर उजाला, दुलैहड़ (ऊना)
राजीव पाठक, अमर उजाला, दुलैहड़ (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं की कंपार्टमेंट को गोल्डन चांस में पास करने वाले विद्यार्थियों का एक साल बरबाद हो गया है। इन्होंने जमा एक की परीक्षा भी पास कर ली थी और जमा दो में दाखिला ले लिया लिया था। बोर्ड ने अब कहा कि इन छात्रों को अब फिर से जमा एक दाखिला लेना होगा। शिक्षा बोर्ड के इन निर्देशों से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों का एक साल बरबाद हो गया है।
विज्ञापन
हालांकि वर्तमान समय में ये विद्यार्थी 12वीं की बोर्ड कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी नोटीफिकेशन से इन विद्यार्थियों को झटका लगा है और उनका एक वर्ष बरबाद हो गया है। बोर्ड के नए निर्देशानुसार 10वीं कक्षा से गोल्डन चांस से पास हुए विद्यार्थियों को अब दोबारा 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना पड़ेगा। मार्च 2018 में हुई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा जिन विद्यार्थियों ने कंपार्टमेंट के साथ पास की थी, उन्हें दो अवसर मिले।
विज्ञापन
इस विषय की परीक्षा पास करने के लिए लेकिन वे सफल नहीं हुए तो उन्हें बोर्ड की ओर से गोल्डन चांस दिया गया और पास हो गए। 2018 में इन विद्यार्थियों ने जमा एक कक्षा में दाखिला ले लिया। इन्होंने 11वीं कक्षा की परीक्षा भी पास कर 12वीं में दाखिला ले लिया। सत्र का काफी समय बीत चुका है, तो इनको एक बार फिर जमा एक में दाखिला लेने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
दोबारा से लेना होगा 11वीं कक्षा में प्रवेश : कंवर
उप-शिक्षा निदेशालय में तैनात अधीक्षक ग्रेड-1 सुरेंद्र मोहन कंवर ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से लिखित निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन विद्यार्थियों ने गोल्डन चांस से दसवीं की परीक्षा पास की है, उन्हें अब दोबारा से 11वीं कक्षा में दाखिला लेना होगा।