फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp high court order regarding negligent officer

रेलवे के लापरवाह अधिकारियों पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, दिए ये आदेश

Fri, 08 Sep 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
hp high court order regarding negligent officer

हाईकोर्ट ने प्रदेश में रेलवे की संपत्तियों के संरक्षण में लापरवाह रेलवे अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी रेलवे भूमि का संरक्षण करना तो दूर उलटे हाईकोर्ट द्वारा रेलवे भूमि को अवैध कब्जा मुक्त करने के लिए दिए आदेशों को निष्क्रिय करने में लगे हैं।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने रेलवे अधिकारियों की इस नाकामी को रेल मंत्री के समक्ष रखने के आदेश दिए। कोर्ट ने खेद व्यक्त किया कि रेलवे अधिकारी हाईकोर्ट के अनेकों आदेशों के बावजूद रेलवे की संपत्तियों को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त नहीं करवा रहे हैं। वे हाईकोर्ट की मंशा को समझने में असफल रहे हैं। 
विज्ञापन


कोर्ट ने रेलवे अधिकारियों को संपत्तियों के निरीक्षण से लेकर अवैध कब्जों को हटाने के लिए दिए गए हाईकोर्ट के आदेशों की प्रतियां रेलवे मंत्री के ध्यानार्थ और जरूरी कार्रवाई के लिए भेजने के आदेश दिए। कोर्ट ने रेलवे चेयरमैन को अपना निजी हलफनामा दायर कर रेलवे ट्रैक कालका-शिमला, पठानकोट-जोगिंद्रनगर व नंगल-तलवाड़ा पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए उठाए गए कदमों को स्पष्ट करने के आदेश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने डीसी कांगड़ा को आदेश दिए थे कि पठानकोट-चक्की-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ महाल रौड़ी मौजा खलेट तहसील पालमपुर में बनाए जा रहे अवैध शॉपिंग मॉल को तुरंत हटाएं। कोर्ट ने इस मॉल को गिराने का खर्च इसके मालिक ओंकार राणा से वसूलने के आदेश भी दिए थे। इन आदेशों के खिलाफ  शॉपिंग मॉल मालिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की लेकिन प्रार्थी ने इस याचिका को वापस ले लिया था। 

इसके बाद शॉपिंग मॉल मालिक ने हाईकोर्ट में अंडर टेकिंग दी कि वह सरकारी भूमि, रेलवे भूमि और अधिकृत व कंट्रोल्ड विड्थ पर बनाए गए शॉपिंग मॉल के हिस्से को स्वयं गिरा देगा। इसके बावजूद उसने अवैध कब्जा रेलवे भूमि से नहीं हटाया। इसका कारण कोर्ट को बताते हुए प्रार्थी राजेश कुमार सूद की ओर से कहा गया कि रेलवे अधिकारियों की शॉपिंग मॉल के मालिक से मिलीभगत के कारण हाईकोर्ट के आदेशों पर अमल नहीं किया जा रहा है। 


इससे पहले कोर्ट ने रेलवे अधिकारियों को प्रदेश के तीनों रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए थे। मामले पर सुनवाई 19 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed