नए उद्योगों को मंजूरी, एक हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में सिंगल विंडो अथॉरिटी की बैठक में सात नए उद्योग लगाने और पंद्रह उद्योगों के विस्तार को मंजूरी दी गई। इन 22 उद्योगों में करीब 784 करोड़ रुपये निवेश कर सूबे के हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी दी जाएगी।
नए मंजूर प्रस्तावों में 3892.64 लाख रुपये के निवेश की मैसर्ज पारस स्पाइस की सीए भंडारण इकाई 118 युवाओं को रोजगार देगी। बैठक में मैसर्ज बिरला टैक्सटाइल मिल्ज यूनिट 2 के 20067 लाख के कॉटन सिंथेटिक एवं ब्लैंडेड यार्न के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
यहां 195 लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक में एसीसी लिमिटेड गगल सीमेंट वर्क्स यूनिट 2 की ओर से 6500 लाख रुपये के निवेश से नए वीआरएम स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूर किया गया। बैठक में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा मुख्य सचिव पी. मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण श्रीधर, प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान भी मौजूद रहे।
देखें कहां कितने पदों पर नौकरी का मौका
किस कंपनी में कितनी नौकरियां
मैसर्ज शोघी एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड : 33
मैसर्ज इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, अभियांत्रिकी : 130
मैसर्ज पिडीलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड : 135
मैसर्ज लिवगार्ड बैट्रीज : 190
मैसर्ज सीएस जिरकोन प्राइवेट लिमिटेड यूनिट 2 : 40
मैसर्ज टोरक्यू फार्मास्यूटीकल प्राइवेट लिमिटेड 2 : 65
मैसर्ज अलानिया हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड : 85
मैसर्ज एसपी प्रोसीसन कंपोनेंट : 54