फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp governor acharya devvart organised At Hom at rajbhawan

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में ‘ऐट होम’ का आयोजन, ये दिग्गज हुए शामिल

Sat, 27 Jan 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Jan 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
hp governor acharya devvart organised At Hom at rajbhawan

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में ‘ऐट होम’ का आयोजन किया। लेडी गवर्नर दर्शना देवी, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनकी पत्नी साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि गणतंत्र दिवस देश व प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का दिन है। उन्होंने राज्य में सुसंस्कृत माहौल बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों तथा क्रांतिकारियों ने हमें यह अवसर प्रदान किया है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को सन्तों द्वारा स्थापित हमारी समृद्ध परम्पराओं के संरक्षण में योगदान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सिपाहियों के ऋणी है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईमानदारी और समर्पण की भावना से देश की सेवा करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने राज्य तथा देश के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का कोई न कोईउद्देश्य है और हमें एक शांतिपूर्ण एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योगदान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

hp governor acharya devvart organised At Hom at rajbhawan

उन्होंने कहा कि हमें देश व समाज की बेहतरी के लिए अपना जीवन समर्पित करने की शपथ लेनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में नशे पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। राज्य का बहुमूल्य पर्यावरण बचाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाना चाहिए और हमें जल संरक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए।

कहा कि हमें सौहार्दपूर्ण वातावरण उत्पन्न करने तथा किसानों की सुरक्षा के लिए शून्य लागत प्राकृतिक खेती पर कार्य करना चाहिए। इससे पूर्व, राज भवन के दरबार हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जगत वर्मा ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी सम्मानित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, आरट्रैक के जीओसी-इन-सी मेजर जनरल मनोज नरवाने, प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, विधायकगण, नगर निगम शिमला की महापौर

कुसुम सदरेट, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्य मंत्री की प्रधान सचिव मनीषा नन्दा सहित सिविल, पुलिस एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारी, नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एच.सी. शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी, शहर के गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed