फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HP Cabinet Decisions today: JOA IT result will be declared, daily wagers will become part-time

HP Cabinet Decisions: जेओए आईटी का परिणाम होगा घोषित, अंशकालिक बनेंगे दैनिक वेतन भोगी, जानें बड़े फैसले

Wed, 13 Mar 2024 10:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 10:56 PM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन
HP Cabinet Decisions today: JOA IT result will be declared, daily wagers will become part-time
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जेओए आईटी 817 का परीक्षा परिणाम घोषित करने की बुधवार को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।  कैबिनेट बैठक में जेओए आईटी कोड-817 के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशों को स्वीकृति देते हुए चयन आयोग हमीरपुर को परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आरंभ करने के लिए अधिकृत किया गया।विजिलेंस पेपर लीक के इस मामले की जांच कर रही है। जिन लोगों को यह पेपर मिला था, वह सात पद खाली रहेंगे। जेओए आईटी का परिणाम घोषित न होने पर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इन्हें राहत देने की बात कही थी। 

विज्ञापन

 

इन पदों को भरने की मंजूरी
बैठक में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सुचारू संचालन के लिए वाहन चालकों के 113 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती के माध्यम से लिपिक के 50 पद भरने की भी स्वीकृति प्रदान की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 अंशकालिक कर्मचारी बनेंगे दैनिक वेतन भोगी 
मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों में 31 मार्च 2024 तक सात वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बनाने का निर्णय लिया।
 

विज्ञापन

एचपीएसईबीएल को मुफ्त बिजली आवंटित का निर्णय
मंत्रिमंडल ने एचपीएसईबीएल में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की ओर से निर्धारित दर पर एचपीएसईबीएल को राज्य सरकार की ओर से मुफ्त बिजली आवंटित करने का भी निर्णय लिया। इस निर्णय से एचपीएसईबीएल तथा प्रदेश के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
 

प्रदेश पुलिस साइबर लैब स्थापित होगी
कैबिनेट ने राज्य सीआईडी में हिमाचल प्रदेश पुलिस साइबर लैब की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने जिला कांगड़ा के इंदौरा में उप पुलिस अधीक्षक के कार्यालय को खोलने की स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में जिला चंबा के चुवाड़ी में नया उपमंडलीय पुलिस कार्यालय खोलने तथा जिला चंबा के सिहुंता में पुलिस चौकी को पुलिस स्टेशन में स्त्तरोन्नत करने को भी निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने जिला चंबा के चुवाड़ी पुलिस स्टेशन के तहत हटली में नई पुलिस चौकी खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की।

मनरेगा में मिलेगी 300 रुपये दिहाड़ी
 हिमाचल सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी 300 रुपये किए जाने की अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में मनरेगा की दिहाड़ी 240 से बढ़ाकर 300 रुपये किए जाने की घोषणा की थी। बुधवार को प्रदेश सरकार ने इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed