फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Big News: President on three day visit to Himachal; weather forecast; Pratibha Singh major statement

HP Big News: राष्ट्रपति तीन दिवसीय हिमाचल दाैरे पर, माैसम ने बदली करवट, प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

Tue, 06 Oct 2026 05:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 05:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई घटनाक्रम सामने आए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को तीन दिवसीय दाैरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंचीं। वहीं प्रदेश में माैसम ने करवट बदली। लगातार आठ दिन बादल बरसने के आसार हैं। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू के रोहड़ू दौरे पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान आया है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को। 

विज्ञापन
HP Big News: President on three day visit to Himachal; weather forecast; Pratibha Singh major statement
हिमाचल की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को तीन दिवसीय दाैरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंचीं। पहले उन्होंने बिलासपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में  विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षुओं को डिग्रियां प्रदान कीं। इसके बाद राष्ट्रपति मनाली के लिए रवाना हुईं। उधर, हिमाचल में माैसम ने करवट बदली है। मनाली-धर्मशाला में झमाझम बारिश और लाहाैल-स्पीति  की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का दाैर शुरू हो गया है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रोहड़ू दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अनदेखी को लेकर प्रतिभा सिंह ने नाराजगी जताई है। वहीं हमीरपुर के सदर थाना क्षेत्र के मैड़ में संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान पुलिस दल के एक हेड कांस्टेबल को कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल में बदला माैसम: मनाली में बारिश, चोटियों पर हल्की बर्फबारी; प्रदेश में लगातार आठ दिन बरसेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदली है। धर्मशाला- मनाली में बारिश हो रही है। वहीं लाहाैल-स्पीति व कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का दाैर शुरू हो गया है। रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। शिमला में बादल छाए हुए हैं। माैसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में लगातार आठ दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दाैरान कई भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आया है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय हिमाचल दाैरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दाैरे पर पहुंचीं। पहले उन्होंने बिलासपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में  विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षुओं को डिग्रियां प्रदान कीं। इसके बाद मनाली के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मनाली में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा: एम्स के पहले बैच के डॉक्टरों से कहा- दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों की करें सेवा
एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें चिकित्सा के साथ सेवा भावना और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि डॉक्टर बनने का निर्णय केवल आर्थिक उन्नति से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसमें समाज की सेवा का भाव भी होना चाहिए। राष्ट्रपति ने डॉक्टरों से कहा कि कई बार यह सवाल मन में आता है कि इतने दूर और दुर्गम इलाकों में कौन जाएगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

शिमला: रोहड़ू में वीरभद्र सिंह को इतनी जल्दी भूल गई कांग्रेस, यह दुर्भाग्यपूर्ण; प्रतिभा सिंह ने जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रोहड़ू दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस के भीतर नाराजगी सामने आई है। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री की जनसभा में लगाए गए पोस्टरों में वीरभद्र सिंह की तस्वीर नहीं होने और मंच से उनका नाम नहीं लिए जाने पर आपत्ति जताई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह को गुजरे अभी अधिक समय नहीं हुआ है। ऐसे में रोहड़ू जैसे क्षेत्र में उन्हें इतनी जल्दी भुला दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर कुत्ता छोड़ने का आरोप, हेड कांस्टेबल को काटा; पांच के खिलाफ केस
हमीरपुर के सदर थाना क्षेत्र के मैड़ में संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान पुलिस दल के एक हेड कांस्टेबल को कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चरस तस्करी की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे दल को देखकर वाहन में सवार एक व्यक्ति मौके से भाग गया और उसने घर के परिसर में मौजूद कुत्ते को पुलिस कर्मचारियों की ओर छोड़ दिया। हेड कांस्टेबल के पेट पर कुत्ते ने काट लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

छुट्टी पर घर आए 21 वर्षीय फौजी की सड़क हादसे में मौत, बाइक पर सवार दो साथी भी घायल
छुट्टी पर घर आए एक 21 वर्षीय फौजी युवक की रैहन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। दोनों का उपचार रैहन अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान अमन (21) पुत्र दीपक, निवासी द्रोट के रूप में हुई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed