फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Home Minister amit shah Rally in Shimla and security blunder by state administration

शाह की रैली में सुरक्षा में हुई भारी चूक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तलब की रिपोर्ट

Fri, 03 Jan 2020 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jan 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Home Minister amit shah Rally in Shimla and security blunder by state administration
- फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक रिज मैदान पर देश के गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के दौरान सायरन बजाती भीड़ के भीतर दाखिल हुई एंबुलेंस को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट तलब की है। यह एंबुलेंस पंथाघाटी स्थित तेंजिन अस्पताल की है और एक महिला मरीज को लेकर आईजीएमसी अस्पताल जा रही थी। एंबुलेंस के इस तरह से समारोह स्थल पर पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं, क्योंकि उस दिन रिज की जगह एंबुलेंस वाया छोटा शिमला-संजौली रूट से आईजीएमसी जल्दी पहुंचती तो एंबुलेंस को रिज से ले जाने की क्या वजह रही?

विज्ञापन


दूसरा सवाल जांच एजेंसी को कौंधा कि जिस महिला मरीज को लेकर एंबुलेंस आईजीएमसी जा रही थी वह करीब 10 दिन से तेंजिन अस्पताल में दाखिल थी तो क्या उसी दिन उस महिला को आईजीएमसी रेफर करना जरूरी था या फिर उससे पहले या उसके बाद भी रेफर किया जा सकता था?
विज्ञापन


इस तरह के कई सवालों के जवाब जांच एजेंसियों को तलाश कर गृह मंत्रालय को सौंपने थे। समारोह के बाद छानबीन शुरू हो गई। जिला और पुलिस प्रशासन के अलावा आईजीएमसी प्रबंधन ने मामले की जानकारी ली और आला अधिकारियों को दी। जिस रास्ते से एंबुलेंस रिज मैदान पर पहुंची वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Home Minister amit shah Rally in Shimla and security blunder by state administration

तेंजिन अस्पताल प्रबंधन के अलावा एंबुलेंस ड्राइवर से भी जवाब तलबी हुई और महिला मरीज के बारे में भी जानकारियां एकत्रित की। हालांकि जांच रिपोर्ट में सुरक्षा में चूक को लेकर कोई खामी नहीं पाई गई। शिमला में अमित शाह की रैली से पहले खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चार बार समारोह स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। तेंजिन अस्पताल प्रबंधन ने चूक के नाम पर एंबुलेंस ड्राइवर का एक दिन का वेतन काट दिया। इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) मनोज कुमार से संपर्क किया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो पाए।

शाह को कुछ पल रोकना पड़ा था भाषण
एंबुलेंस के तीखे बजते सायरन के बीच शाह ने भी कुछ पल के लिए भाषण रोक दिया। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को रास्ता देकर आईजीएमसी भेजने में मदद की। पता चला कि एंबुलेंस रूट यहां के अलावा जोधा निवास से टका बैंच होते हुए लक्कड़ बाजार आईजीएमसी रखा गया था। आईजीएमसी में उस दिन एंबुलेंस से इस महिला समेत तीन मरीज पहुंचाएं गए थे और इनमें से एक भी मरीज उस वक्त गंभीर नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed