फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal women kabaddi team wins national championship in indore

रेलवे को मात देकर कबड्डी चैंपियन बनीं देवभूमि की बेटियां

Tue, 23 May 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 23 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
himachal women kabaddi team wins national championship in indore

हिमाचली बेटियों ने एक बार फिर कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल टीम ने रेलवे को 39-36 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीता है। रविवार देर शाम को हिमाचल और रेलवे के बीच कबड्डी का फाइनल खेला गया। 

विज्ञापन


मैच शुरू होते ही दोनों टीमों में एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष हुआ। अंत में हिमाचल टीम ने तीन अंकों से मैच अपने नाम कर लिया। इससे पहले हिमाचल की महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब को नौ अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय और नानाजी देशमुख की जन्मशताब्दी वर्ष के तहत खेल प्रेमी मल्हार आश्रम (इंडोर) के अस्थाई स्टेडियम में 18 से 21 मई तक करवाई गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। हिमाचल की महिला टीम में कविता, अंजू, ज्योति, पुष्पा, ललिता और सारिका साई खेल छात्रावास धर्मशाला, सुषमा और स्वीटी स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर, सिमरन साई सेंटर सुंदरनगर, भावना और रिना सिरडा मंडी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के साथ हर्ष ठाकुर प्रबंधक और रत्न सिंह बतौर कोच गए थे। प्रतियोगिता में हिमाचल की पुरुष टीम ने भी भाग लिया। यह टीम पहले दौर में ही बाहर हो गई। टीम के साथ प्रेम वशिष्ठ प्रबंधक और जगदीश कोच के तौर पर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed