फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: rainfall and snowfall prediction for two days

रोहतांग और चंबा की पहाड़ियों पर गिरे फाहे, कल भी बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 11 Dec 2020 05:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Dec 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
himachal weather today: rainfall and snowfall prediction for two days
फाइल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला कुल्लू के रोहतांग और चंबा की पहाड़ियों पर शुक्रवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। चंबा की ऊपरी चोटियों पर 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी के दर्जन भर मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई। शुक्रवार देर शाम रोहतांग के साथ ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। शनिवार को भी ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। हिमाचल में 13 से 17 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है जबकि, केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। राजधानी शिमला में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा और धूल खिली रही। 
विज्ञापन


 प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 
शिमला 7.0, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 5.3, कल्पा -0.4, धर्मशाला 6.6, ऊना 8.0, नाहन 11.9, केलांग -5.4, पालमपुर 6.0, सोलन 6.3, मनाली 4.0, कांगड़ा 8.5, मंडी 5.0, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 8.2, चंबा 7.1, डलहौजी 5.4, कुफरी 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों का अधिकतम तापमान 
शिमला 16.9, सुंदरनगर 22.4, भुंतर 18.5, कल्पा 8.5, धर्मशाला 14.6, ऊना  28.3, नाहन 23.3, सोलन 24.0, कांगड़ा 21.4, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 23.7, चंबा 17.7, डलहौजी 9.4 और केलांग 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed