प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक शुक्रवार रात से प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। रविवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।
शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद धूप भी खिली। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.8 और शिमला में 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
26 से 28 फरवरी तक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा में मौसम साफ रहेगा, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 27 और 28 फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा।
एक मार्च को भी पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.8, शिमला में 18.9, धर्मशाला में 19.4, नाहन में 24.8, सोलन में 23.5, कांगड़ा में 27.2, बिलासपुर में 26.6, हमीरपुर में 27.7, चंबा में 24.9।
सुंदरनगर में 26.8, भुंतर में 25.2, कल्पा में 14.0 और डलहौजी में 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 4.1, मनाली में - 1.6, कल्पा में - 1.2, शिमला में 8.1, धर्मशाला में 8.8, ऊना में 10.2 और नाहन में 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।