फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal weather Alert regarding rain and snowfall forecast of thunderstorm and hailstorm

हिमाचल का मौसम: बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट, अंधड़ और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

Tue, 16 Apr 2024 11:11 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Apr 2024 11:11 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अंधड़ के साथ बिजली कड़कने का और ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से तेज आंधी चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal weather Alert regarding rain and snowfall forecast of thunderstorm and hailstorm
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को रोहतांग सहित कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, राजधानी शिमला समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। मंगलवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और शिमला में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18, 19, 20 और 21 के लिए भी येलो अलर्ट जारी है।

विज्ञापन


तेज आंधी चलने की संभावना
इस दौरान प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अंधड़ के साथ बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से तेज आंधी चलने की संभावना है।
विज्ञापन


केलांग रहा सबसे ठंडा, पांवटा साहिब सबसे गर्म
केलांग में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। सोमवार को मनाली से काफी संख्या में पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे और बर्फ में मस्ती की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed