फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal University: Applications started for admission in PG degree and diploma courses

हिमाचल विश्वविद्यालय: पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Fri, 05 Jul 2024 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jul 2024 10:44 AM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा के मेरिट आधारित प्रवेश वाले कोर्स के लिए ऑनलाइन  आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Himachal University: Applications started for admission in PG degree and diploma courses
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा के मेरिट आधारित प्रवेश वाले कोर्स के लिए ऑनलाइन  आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कोर्स में पात्रता के लिए तय की गई शैक्षणिक योग्यता में के लिए तय किए गए क्वालिफाइंग एग्जाम में प्राप्तांक की मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाता है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार इन कोर्स में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी विवि की nsadmissions.hpushimla.in के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इन मेरिट आधारित प्रवेश वाले पीजी कोर्स की उपलब्ध अलग अलग श्रेणी की सीटों, आवेदन की प्रक्रिया और निर्धारित की गई फीस संबंधित जानकारी के लिए प्रोस्पेक्ट्स अपलोड किया गया है।

विज्ञापन


इस प्रवेश प्रक्रिया में क्वालिफाइंग एग्जाम में अपीयर हुए विद्यार्थी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। उन्होंने काउंसलिंग के समय कोर्स में प्राप्त किए अंकों की प्रतिशतता से संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे। इन कोर्स मं प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए छात्र अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय के लिए लैंडलाइन नंबर 0177-2833648 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10:00 से 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों को पांच सौ रुपये जबकि आरक्षित श्रेणी एससी, एसटी, अंतोदय, आईआरडीपी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को आवेदन के साथ ढाई सौ की फीस जमा करवानी होगी। 

विज्ञापन

बिजनेस स्कूल ने जारी किया जीडी शेड्यूल
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024-26 के लिए एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए ली एचपीयू मेट-2024 के प्राप्तांक के आधार पर सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की सीटों के लिए ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू का शेड्यूल तय कर जारी कर दिया गया है।  बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार ने इस शेड्यूल को जारी किया है। सब्सिडाइज्ड श्रेणी की तय की गई सीटों के लिए आठ से 11 जुलाई संस्थान में जीडी और इंटरव्यू होगा। इसके लिए 203 पात्र विद्यार्थियों की सूची जीडी इंटरव्यू की तिथि और अलग-अलग बनाए गए समूहों के साथ विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

विद्यार्थी इसे देख सकते हैं। इस प्रक्रिया में भाग लेने आने वाले विद्यार्थियों को आवेदन फार्म की प्रति, सभी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण और उसकी प्रति, मूल हिमाचली प्रमाण पत्र क अलावा अलावा एससी, एसटी, ईडब्लू एस, दिव्यांग श्रेणी, सिंगल गर्ल्स चाइल्ड और अन्य आवेदन फार्म में भरी गई श्रेणी के दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। एमबीए की नॉन सब्सिडाइज्ड  श्रेणी की सीटों के लिए 15 से 20 जुलाई तक संस्थान में ग्रुप डिस्कशन और  साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कुल 600 विद्यार्थियों को जीडी इंटरव्यू के लिए नाम और रोलनंबर के साथ लिस्ट किया गया है। छात्र इसे विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed