{"_id":"5bc886e5bdec2269b16987fd","slug":"himachal-sent-letters-to-nine-states-for-controlling-cheating-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी पर नकेल के लिए हिमाचल ने नौ राज्यों को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी पर नकेल के लिए हिमाचल ने नौ राज्यों को भेजा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लोगों को कॉल कर ठगी का शिकार बनाने वालों के खिलाफ सीआईडी की साइबर क्राइम विंग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नौ राज्यों के पुलिस महानिदेशकाें को पत्र लिखकर वहां से संचालित हो रहे ठगी के गिरोहों पर नकेल कसने को कहा गया है।
विज्ञापन
एडीजी सीआईडी अशोक तिवारी की ओर से लिखे गए पत्र में ठगों की ओर से प्रयोग किए जा रहे नंबरों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही सेवा प्रदाता टेलीकॉम कंपनियों को भी इन नंबरों की सूची भेजी गई है ताकि वह भी इन नंबरों पर कार्यवाही कर सके।
विज्ञापन
डीएसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि इन नंबरों के जरिये वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल सेवा के जरिये हिमाचल के लोगों को कॉल कर ठगा जा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन राज्यों से भी कार्रवाई के लिए कहा गया है जहां से ठग अपना रैकेट चला रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर किसी नंबर से कॉल आए और वह बैंक खाते या एटीएम अथवा क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगे तो उसकी तत्काल जानकारी साइबर क्राइम विंग को टेलीफोन नंबर 01772620337 पर दे सकते हैं।