{"_id":"60d5c8bfd9454c037d1a471e","slug":"himachal-pradesh-top-headlines-today-25-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: डैम में डूबने से मां-बेटे की मौत, एसपी गौरव निलंबित समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: डैम में डूबने से मां-बेटे की मौत, एसपी गौरव निलंबित समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Fri, 25 Jun 2021 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Jun 2021 05:51 PM IST
सार
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में मां-बेटे की चेक डैम में डूबने से मौत हो गई है। एसपी गौरव सिंह और सीएम के पीएसओ बलवंत सिंह निलंबित, बृजेश सूद मुख्यालय से अटैच। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में मां-बेटे की चेक डैम में डूबने से मौत हो गई है। सरकार ने एसपी कुल्लू रहे गौरव सिंह और पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) रहे एएसआई बलवंत सिंह को निलंबित कर दिया है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल: चेक डैम में डूब रहे बेटे को बचाने कूद गई मां, दोनों की मौत
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में मां-बेटे की चेक डैम में डूबने से मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार करीब पौने ग्यारह बजे हुआ। टिकरू पंचायत के चांदनी गांव की 38 वर्षीय रज्जो देवी पत्नी अच्छर सिंह अपने 10 साल के बेटे अभिषेक के साथ खेतों में काम के लिए जा रही थी। रास्ते में चेक डैम की पगडंडी से गुजरते हुए अचानक बेटे का पांव फिसला और वह डैम में जा गिरा।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
एसपी गौरव सिंह और सीएम के पीएसओ बलवंत सिंह निलंबित, बृजेश सूद मुख्यालय से अटैच
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान बीते बुधवार को मुख्यमंत्री के सामने भिड़े पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। जांच में मिले आरोपों के चलते सरकार ने एसपी कुल्लू रहे गौरव सिंह और पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) रहे एएसआई बलवंत सिंह को निलंबित कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
खड़सूख रोग से खराब हुई फसल तो किसानों ने खेतों में ही चला दिया हल
खड़सूख रोग की चपेट में आने से खेतों में खड़ी शिमला मिर्च की फसल बड़े पैमाने पर तबाह हो गई है। रोग पर नियंत्रण न होने के बाद किसानों ने शिमला मिर्च के खेतों में हल चला दिया है। इससे किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने शिमला मिर्च की फसल उखाड़कर मक्की और गोभी की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कुलदीप सिंह राठौर बोले- बागवानी मंत्री के कारनामे जल्द लाएंगे सामने
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय भूतल और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उन 69 राजमार्गों की वस्तु स्थिति जाननी चाही है जो उन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान घोषणा की थी। उन्होंने इस बारे में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी सीमाएं लांघने का प्रयास कर रहें हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
दो धड़ों में बंटी भाजपा, एसपी कुल्लू के बचाव में उतरी कांग्रेस
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान भुंतर में एसपी कुल्लू और मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के बीच हुई मारपीट मामले में राजनीति शुरू हो गई है। इस घटना को लेकर भाजपा भी दो धड़ों में बंट गई है। एक धड़ा सीएम के पीएसओ तो दूसरा पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के समर्थन में आ गया है। कांग्रेस एसपी के बचाव में सरकार का घेराव करने में लग गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...