फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: himachal bjp one group support cm PSO Balwant Singh and second group supoort to SP Gaurav Singh

दो धड़ों में बंटी भाजपा, एसपी कुल्लू के बचाव में उतरी कांग्रेस

Fri, 25 Jun 2021 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर बलदेव राज, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
बलदेव राज, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Jun 2021 01:31 PM IST
सार

भाजपा के एक पूर्व नेता ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी का सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए कहा, भाजपा संगठन के लोगों को शर्म आनी चाहिए जो ऐसे व्यक्तियों को सिंघम बताते हैं।

विज्ञापन
himachal news: himachal bjp one group support cm PSO Balwant Singh and second group supoort to SP Gaurav Singh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान भुंतर में एसपी कुल्लू और मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के बीच हुई मारपीट मामले में राजनीति शुरू हो गई है। इस घटना को लेकर भाजपा भी दो धड़ों में बंट गई है। एक धड़ा सीएम के पीएसओ तो दूसरा पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के समर्थन में आ गया है। कांग्रेस एसपी के बचाव में सरकार का घेराव करने में लग गई है।

विज्ञापन


भाजपा के एक पूर्व नेता ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी का सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए कहा, भाजपा संगठन के लोगों को शर्म आनी चाहिए जो ऐसे व्यक्तियों को सिंघम बताते हैं। भाजपा के युवा नेता ने लिखा है कि जब सदर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के मामले में भाजपा गौरव सिंह के पक्ष में खड़ी थी। अब गलती को क्यों स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


कई भाजपा नेताओं ने एसपी कुल्लू के चांटा मारने को गलत बताया, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने में जुट गई है। कांग्रेस नशे के खिलाफ शानदार काम करने वाले एसपी गौरव सिंह को सही बता रही है। कई सामाजिक संगठन भी एसपी के समर्थन में आ गए हैं। सहभागिता हमारी और आपकी टीम के संयोजक बीजू ने कहा कि वह एसपी गौरव सिंह के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर एसपी के समर्थन में अपनी बात रखी जाएगी। एसपी रहते गौरव सिंह ने जो काम किया है। शायद ही इससे पहले रहे पुलिस अधिकारियों ने किया हो। उधर, दो पुलिस अधिकारियों के बीच हुए मारपीट मामले की सोशल मीडिया में भी किरकिरी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed