फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal pradesh congress adhyaksh Kuldeep rathore statement over horticulture minister

कुलदीप सिंह राठौर बोले- बागवानी मंत्री के कारनामे जल्द लाएंगे सामने

Fri, 25 Jun 2021 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Jun 2021 05:07 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अनेक बार अधिकारियों से बदसलूकी करते रहे हैं। महेंद्र सिंह हमेशा चुनाव प्रभावित करने की फिराक में रहते हैं। इस बार कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

विज्ञापन
Himachal pradesh congress adhyaksh Kuldeep rathore statement over horticulture minister
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय भूतल और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उन 69 राजमार्गों की वस्तु स्थिति जाननी चाही है जो उन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान घोषणा की थी। उन्होंने इस बारे में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी सीमाएं लांघने का प्रयास कर रहें हैं। कांग्रेस उनके सभी कारनामे उजागर करेगी। बागवानी का 1136 करोड़ का एक प्रोजेक्ट अब तक अधर में लटका है।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शुक्रवार को राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि गडकरी ने चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह किया। सरकार ने बाद में इन परियोजनाओं से अपना हाथ खींच लिया और इन्हें रद्द कर दिया। गडकरी ने फिर से 15 हजार करोड़ की घोषणा कर दी। लोग अब भाजपा नेताओं के बहकावे में आने वाले नही। राठौर ने बागवानी मंत्री की मुख्य सचिव से बदसलूकी पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि अधिकारी के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नही किया जा सकता।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अनेक बार अधिकारियों से बदसलूकी करते रहे हैं। महेंद्र सिंह हमेशा चुनाव प्रभावित करने की फिराक में रहते हैं। इस बार कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री ने इस बार सेब कार्टन के मूल्यों को न बढ़ाने की बात कही थी पर अब इसके मूल्य बढ़ा दिए गए हैं। वह चुनावों में पार्टी के लिए पैसा बटोरने में लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी सपने दिखाते हैं, पूरा नहीं करते: सुक्खू
कांग्रेस विधायक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सिर्फ सपने दिखाते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। प्रदेश में फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की उनकी घोषणाएं धरातल पर नहीं उतर रही हैं। जब भी प्रदेश में चुनाव नजदीक होते हैं, गडकरी हिमाचल आकर फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों के बड़े-बड़े सपने दिखाने शुरू कर देते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी गडकरी ने हिमाचल  के लिए 69 फोरलेन-राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा की थी, ये कागजों में ही है। कांगड़ा-मटौर-शिमला, पठानकोट-जोगिंद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग इसके  उदाहरण हैं। सुक्खू ने कहा कि अब प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं तो गडकरी फिर घोषणाओं का पिटारा लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed