{"_id":"60c9f10efeae997a707af468","slug":"himachal-pradesh-top-headlines-today-16-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी, कालका-शिमला के बीच 21 जून से दौड़ेगी रेल समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी, कालका-शिमला के बीच 21 जून से दौड़ेगी रेल समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Wed, 16 Jun 2021 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Jun 2021 06:12 PM IST
सार
रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में बादल झमाझम बरसे। कालका-शिमला के बीच 21 जून से दौड़ेगी रेल मोटर कार, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए सुरेश भारद्वाज प्रभारी नियुक्त। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार को रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सोमवार से चार ट्रेनों की सेवाएं फिर आरंभ हो जाएंगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के किसानों के लिए नैनो यूरिया की खेप रवाना कर दी गई है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी, शिमला सहित कई जिलों में झमाझम बरसे बादल
हिमाचल में मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार को रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार रात को राजधानी शिमला में बादल झमाझम बरसे। शहर में सबसे अधिक 69 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में बुधवार को सामान्य से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
कालका-शिमला के बीच 21 जून से दौड़ेगी रेल मोटर कार, अधिसूचना जारी
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सोमवार से चार ट्रेनों की सेवाएं फिर आरंभ हो जाएंगी। पारदर्शी छत वाली विस्ताडोम ट्रेन, रेल मोटर कार, शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस और कालका-शिमला फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इसे लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तर रेलवे ने बीते अप्रैल और मई माह के दौरान कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते इन गाड़ियों को बंद किया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए सुरेश भारद्वाज प्रभारी नियुक्त
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
प्रदेश के किसानों को जल्द मिलेगी नैनो यूरिया
इफ्को के अध्यक्ष बीएस नकई ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के किसानों के लिए नैनो यूरिया की खेप रवाना कर दी है। पहले चरण में हिमाचल के लिए 15 हजार बोतल भेजी जा रही हैं। यह किसानों को शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएंगी। इससे रसायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी आएगी। सरकार को भी सब्सिडी बोझ से 35 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कोरोना काल: लोक कलाकार ने बेच दी ढोलक, पत्नी संग मनरेगा में लगा रहा दिहाड़ी
एक कलाकार के लिए अपना वाद्य यंत्र जान से भी ज्यादा प्यारे होते हैं। वह जीवन भर अपने वाद्य यंत्रों को बच्चों की तरह संभाल कर रखता है लेकिन, जब परिवार में बच्चे भूखे हों और आय का कोई साधन न रहे तो इन वाद्य यंत्रों को बेचना पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत जलाड़ी में सामने आया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...